छोटी सी ड्रेस पहन घूमने निकली इसाबेल कैफ, स्टाइल और ख़ूबसूरती में बहन कैटरीना को दी कड़ी टक्कर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘बार्बी डॉल’ कही जाने वाली मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को भला कौन नहीं जानता। कैटरीना कैफ एक ऐसी अभिनेत्री है जो ना केवल अपनी स्टाइल और खूबसूरती के लिए मशहूर है बल्कि उनकी शानदार एक्टिंग भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। कैटरीना कैफ सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार जैसे हर बड़े अभिनेता के साथ काम कर चुकी है। खास बात यह है कि कैटरीना कैफ के साथ-साथ और उनकी बहने भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनती जा रही है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी बहन इसाबेल कैफ के बारे में जो खूबसूरती में कैटरीना कैफ को भी टक्कर देती है। तो आइए देखते हैं इसाबेल की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें…

महज 14 की उम्र में मॉडल बनी इसाबेल
बता दें, इसाबेल कैफ ने महज 14 साल की उम्र में ही मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद वह फैशन इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनी और सुर्ख़ियों में रहने लगी। कैटरीना कैफ की तरह इजाबेल भी फिल्मों में काम करना चाहती है और उन्होंने अपनी बहन से एक्टिंग के काफी गुर सीखे हैं। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ को सलमान खान ने ही लॉन्च किया है, अब इसाबेल कैफ को भी वही लांच करने वाले हैं।


मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को ‘क्वाथा’ से इसाबेल अपने करियर की शुरुआत करेंगी। इस फिल्म में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा मुख्य किरदार में होंगे। हालाँकि इससे पहले 2014 में इसाबेल ने ‘डॉ कैबी (Dr. Cabbie)’ नामक एक फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें कुणाल नय्यर, विनय विरमानी, और एड्रिएन पलिकी जैसे सितारें नजर आए थे, लेकिन इसमें इसाबेल का छोटा किरदार था।


बॉलीवुड की फैशन डीवा है इसाबेल
यदि आप सोशल मीडिया पर इसाबेल की तस्वीरें देखते हैं तो यकीनन कह सकते हैं कि वह स्टाइलिश और खूबसूरती के मामले में कैटरीना से भी आगे है। सोशल मीडिया पर उनकी अक्सर हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें वायरल होती रहती है और वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की फैशन डीवा से कम नहीं है। इसके अलावा उन्हें कई बार भारतीय परिधानों में भी देखा गया है जिसमें उनकी नजाकत देखने लायक रहती है।

हाल ही में इसाबेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनका अंदाज काफी हॉट एंड बोल्ड नजर आया। छोटी सी ड्रेस पहने हुए मुंबई की सड़कों पर चलती हुई नजर आई इसाबेल ने हर किसी का ध्यान खिंचा। इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस ने उन्हें ब्यूटीफुल, गॉर्जियस, हॉट, बोल्ड और स्टाइलिश जैसे कमेंट किए।
View this post on Instagram
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इसाबेल अपनी बहन कैटरीना कैफ की तरह बड़ा मुकाम हासिल कर पाती है या नहीं? क्योंकि कैटरीना कैफ वर्तमान में बॉलीवुड की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है तो वही इजाबेल अपने करियर की शुरुआत करने वाली है।




