बॉलीवुड

रणबीर को देख ‘आई लव यू, आई लव यू.. कहने लगी फीमेल फैंस, अभिनेता ने भी यूं लुटाया प्यार : Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वहीं फीमेल फैन उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार रहती है। अब हाल ही में रणबीर कपूर यूएई पहुंचे हैं जहां वह सेलिब्रिटी फुटबॉल कप 2022 में हिस्सा ले रहे हैं।

ranbir kapoor

इस दौरान चैरिटी मैच खेलने के लिए रणबीर कपूर भी मैदान में उतरे जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर कपूर की फीमेल फैंस ‘आई लव यू बोलती’ नजर आ रही है जिस पर अभिनेता ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

वायरल हुआ रणबीर कपूर का वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपने कुछ दोस्तों के साथ मैदान में आते हैं। रणबीर के साथ-साथ मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनके पीछे कार्तिक आर्यन भी नजर आ रहे हैं।

ranbir kapoor

जैसे ही रणबीर कपूर मैदान में इंट्री करते हैं तो ऑडियंस में बैठी सारी लड़कियां उनका नाम लेकर चिल्लाने लगती है। इतना ही नहीं बल्कि ढेरों लड़कियां चिल्ला चिल्लाकर रणबीर “आई लव यू आई.. लव यू कहती हुई।” नजर आ रही है।

रणबीर ने भी किया इशारा

वहीं रणबीर कपूर ने भी लड़कियों के चिल्लाने पर प्रतिक्रिया जाहिर की। दरअसल, रणबीर कपूर आवाज सुनकर पीछे की ओर देखते हैं और इस दौरान वह लंबी स्माइल करते हुए आंख मारते हुए नजर आ रहे हैं।

जैसे ही रणबीर की यह प्रतिक्रिया लड़कियों ने देखी तो वह सरप्राइस हो गई। बता दे रणबीर कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

फैंस ने रणबीर के ऊपर लुटाया प्यार

बता दें, जैसे ही सोशल मीडिया पर रणबीर यह वीडियो सामने आया तो यूजर्स ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “सो क्यूट..” वहीं दूसरे ने लिखा कि, “यह इतनी क्यूट क्यों है” इसके अलावा

ranbir kapoor

एक फैन ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ का मशहूर डायलॉग कमेंट करते हुए लिखा कि, “मेरे हसबैंड से गुलु गुलु करेगी तो धोपतुंगी ना उसको।” गौरतलब है कि हाल ही में रणबीर कपूर ने मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी रचाई है। दोनों ने 14 अप्रैल को अपने परिवार की मौजूदगी में फेरे लिए।

रणबीर कपूर की अपकमिंग फ़िल्में

बात की जाए रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही पत्नी आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘ब्रह्मा शास्त्र’ में नजर आने वाले हैं।

ranbir kapoor

इसके अलावा वह मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में भी दिखाई देंगे। इसके अलावा रणबीर के पास करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ है। इसके अलावा भी वह लव रंजन की अनटाइटल फिल्म में दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button