अध्यात्म

पैसों में नहाएगी ये 4 राशियां, अगले 1 साल तक मेहरबान रहेंगे केतु, दौलत और इज्जत सब मिलेगा

जीवन में हर किसी को सुख पसंद होते हैं। दुख आने पर वह निराश हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो ये सुख और दुख का खेल पूरी तरह से हमारी राशि और उससे जुड़े ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। आज हम आपको 4 ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए अगला एक साल काफी शुभ साबित होने वाला है।

दरअसल 12 अप्रैल 2022 को केतु ग्रह ने तुला राशि में गोचर किया था। अब यह ग्रह इस राशि में 30 अक्‍टूबर 2023 तक विराजित रहेगा। सामान्यतः केतु का नाम सुनते ही लोग डर से कांप उठते हैं। लेकिन ये हमेशा नेगेटिव प्रभाव ही नहीं देता है। कई बार ये लाभ भी देता है। यदि ये आपकी कुंडली में शुभ हो तो धन और इज्जत दोनों खूब मिलती है।

इन राशियों पर बरसेगी केतु की कृपा

1. कर्क राशि (Cancer): इस राशि के ऊपर केतु ग्रह खास मेहरबान रहने वाला है। जीतने भी पुराने अटके काम थे वह इस वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। मकान खरीदी या बिक्री के लिए ये साल शुभ रहेगा। वहीं नया वाहन खरीदने का योग भी बन सकता है। कोई शुभ समाचार मिलेगा। ये साल हंसी खुशी के साथ बीतेगा। परिवार में शांति रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। भगवान में आस्था बढ़ेगी। संतान सुख मिलेगा।

2. सिंह राशि (Leo): इस राशि के जातकों के लिए ये साल ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। कई शुभ संचार मिलेंगे। नौकरी और बिजनेस में लाभ होगा। कोई बड़ा काम आपके हाथ में आ सकता है। इससे समाज में इज्जत तो बढ़ेगी ही, साथ में धन की प्राप्ति भी होगी। भाग्य इस वर्ष आपका साथ देगा। दुख और गरीबी दूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूर बनेगी। विवाह के योग बन सकते हैं। सच्चा प्यार मिलेगा।

3. तुला राशि (Libra): इस राशि के लिए केतु ढेर सारा धन लेकर आएगा। आपको धन कमाने के नई नए अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। कामकाजी लोगों को ने जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये समय शुभ रहेगा। शादी के योग भी बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में भी सफलता हाथ लगेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। सुखद यात्रा हो सकती है।

4. वृश्चिक राशि (Scorpio): इनके लिए ये वर्ष तरक्की लेकर आएगा। आप बिजनेस करते हो या नौकरी, हर क्षेत्र में आपका विकास होगा। घर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। बिजनेस में किसी बड़े लाभ की संभावना है। नौकरी की वजह से लंबी यात्रा हो सकती है। ये यात्रा आपको धन लाभ देगी। जीवन में सुख अधिक रहेंगे। दुख न के बराबर रहेंगे। अपनों से प्यार बढ़ेगा। बीमारी दूर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button