बॉलीवुड

कोई है 5वीं पास तो किसी ने नहीं देखा कॉलेज का मुंह, जाने कितनी पढ़ी-लिखी हैं 90s की हीरोइनें

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 90 का दशक बड़ा ही प्यारा हुआ करता था। उस दौर की फिल्में आज भी लोग बड़े चाव से देखते हैं। तब की हीरोइनों में भी एक अलग ही करिश्मा होता था। आपको जान हैरानी होगी कि इनमें से कुछ हीरोइनें ज्यादा पढ़ी लिखी भी नहीं है। वहीं कुछ बहुत पढ़ी लिखी हैं। ऐसे में आज हम आपको 90s की टॉप अभिनेत्रियों की एजुकेशन से जुड़ी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

काजोल

5 अगस्त 1974 को मुंबई में पैदा हुई काजोल हर किसी की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक फिल्मी बैकग्राउन्ड वाले घर में जन्म लिया। उनके पिता शोमू मुखर्जी जाने माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर थे। वहीं उनकी मां तनुजा एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। काजोल की स्कूलिंग पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से हुई है। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रख लिया था। उनकी डेब्यू फिल्म 1992 में आई बेखुदी थी। इस तरह काजोल कभी कॉलेज नहीं गई।

जूही चावला

जूही चावला बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री हैं। वह अंबाला, हरियाणा में 13 नवंबर 1967 को पैदा हुई थी। उनके पिता भारतीय राजस्व सेवा में अधिकारी थे। जूही की स्कूली पढ़ाई फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल, मुंबई में हुई। वहीं ग्रेजुएशन मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज से हुआ। साल 1984 में जूही ने मिस इंडिया का ताज भी अपने नाम किया था। फिर सल्तनत (1986) फिल्म से उन्होंने अपना बॉलीवूड डेब्यू किया। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने पंजाबी, बंगाली, तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अपना हुनर दिखाया।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित 90 के दशक की सबसे चहेती अदाकारा थी। उनका जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई के डिवाइन चाइल्ड स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा हासिल की। बचपन में वह बड़ी होकर माइक्रोबायोलॉजिस्ट या पैथोलॉजिस्ट बनना चाहती थी। कॉलेज के लिए वह मुंबई के पार्ले कॉलेज गई। यहां उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री हासिल की। बहुत कम लोग जानते हैं कि वे ताईक्वॉन्डो की माहिर खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 1984 में अबोध फिल्म से डेब्यू किया था। तब वह लगभग 17 साल की थी।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की सबसे कम पढ़ी लिखी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 6वीं क्लास में ही पढ़ाई लिखाई छोड़ दी थी। वह सिर्फ 5वीं पास हैं। इसकी वजह उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति थी। इसलिए उनकी मां बबीता ने करिश्मा को फिल्मों में जाने के लिए ट्रेंड करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस ने 1991 फिल्म कैदी से डेब्यू किया था। तब वह 17 साल की थी। इसके बाद उन्होंने करीब 60 फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button