समाचार

‘बीवी की बेवफाई और सहन नहीं होती’ लिख फंदे पर झूला पति, सुसाइड नोट से खुले कई राज

पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे की दीवार पर टीका होता है। दोनों में से कोई एक भी धोखा दे तो दिल टूट जाता है। फिर पार्टनर की बेवफाई सहन नहीं होती है। ऐसे में लोग कई अजीब हरकत करते हैं। जैसे तलाक देना, पार्टनर को जान से मार देना या खुद ही आत्महत्या कर लेना। अब बिहार के नालंदा जिले का यह हैरान करने वाला मामला ही ले लीजिए। यहां एक पति ने पत्नी की बेवफाई से टांग आकर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड नोट में पूरी कहानी भी बताई।

बीवी के अफेयर के चलते फंदे पर झूला पति

दरअसल यह पूरा मामला नालंदा जिले के लहरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर शिक्षक कॉलोनी का है। यहां 40 साल का चंद्रदेव कुमार रहता था। वह रामचंद्रपुर बाजार समिति में आलू व प्याज बेचने का काम करता था। उसकी 2015 में छबीलापुर थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव की महिला से शादी हुई थी। इस शादी से उसे 6 साल की एक बेटी और 4 साल का एक बेटा भी है।

चंद्रदेव कुमार की पत्नी का उसके क्लासमेट के साथ अफेयर चल रहा था। इस बात से चंद्रदेव बड़ा परेशान रहता था। उसका इस बात को लेकर पत्नी से कई बार झगड़ा भी हुआ, लेकिन पत्नी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। ऐसे में चंद्रदेव अपनी पत्नी की बेवफाई को सहन नहीं कर सका और उसने फंदे पर झूल फांसी लगा ली।

सुसाइड नोट में बताई पूरी कहानी

चंद्रदेव के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी ने ही उसे आत्महत्या करने को उकसाया है। वैसे यही बात खुद चंद्रदेव ने भी अपने सुसाइड नोट में लिखी है। पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी अपने क्लासमेट के साथ बीते शुक्रवार (13 मई) भाग गई थी। उन दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली। वह बीवी का धोखा देना सहन नहीं कर पाया और उसने खुदखुशी जैसा बढ़ा कदम उठा लिया।

चंद्रदेव ने नोट में लिखा “बीवी घर छोड़ चली गई थी। मैं उसे लेने गया तो वह प्रेमी की बाहों में सो रही थी। इस नजारे ने मुझे बेहद दुखी कर दिया। उसका क्लासमेट के अलावा एक अन्य युवक से भी अफेयर था। उसे कई बार समझने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। अब जीने का कोई मतलब ही नहीं रहा। इसलिए जान दे रहा हूं।”

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने मीडिया को बताया कि चंद्रदेव कुमार नाम के युवक ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। इसके पास से सुसाइड नोट मिला है। शव का पोस्टमार्टम हो गया है। मृतक के परिजन जब लिखित में कोई शिकायत करेंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उनका आरोप है कि चंद्रदेव की पत्नी ने ही उसे खुदखुशी करने के लिए भड़काया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button