अध्यात्म

मार्च से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मंगलदेव चमकाएंगे किस्मत का तारा, आएगा खूब पैसा

ग्रहों का राशि परिवर्तन हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है। 13 मार्च को मंगल ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक कहा जाता है। यह एक राशि में 45 दिन रहता है। इसके गोचर से कुछ खास राशियों को लाभ होगा।यानि 13 मार्च से 27 अप्रैल तक इन राशियों की चांदी रहेगी। तो चलिए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी है।

वृषभ राशि

मंगल गोचर क चलते वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ होगा। इनके खर्चों में कमी आएगी। वहीं धन आगमन के साधन बढ़ जाएंगे। पैसा कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। जॉब में तरक्की होगी। नए जॉब के ऑफर भी मिल सकते हैं। बीजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में सुख और शांति रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत में सुधार आएगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। नए मकान या वाहन की खरीदी हो सकती है।

सिंह राशि

मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा। इनका भाग्य हमेशा साथ देगा। किस्मत के दम पर सभी अटके हुए काम हो जाएंगे। धन से जुड़ा बड़ा लाभ होगा। दोस्त या रिश्तेदार से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो ये सही समय है। नए वाहन का लाभ ले सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी पार्टी में आपकी शान बढ़ सकती है। समाज में आपकी तारीफ होगी। पति और पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

मंगल का राशि बदलना मकर राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। इनके सभी सपने पूरे होंगे। शत्रु इनके आगे घुटने टेक देंगे। सेहत अच्छी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बीजनेस में मुनाफा डबल हो सकता है।

छात्रों के लिए यह 45 दिन काफी उत्तम रहने वाले हैं। आपको मेहनत का उचित फल मिलेगा। कुंवारे लोगों के घर शहनाइयाँ बजेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। बुरी नजर से बचे रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

मीन राशि

मंगल के गोचर से मीन राशि की मौज हो जाएगी। भगवान का आशीर्वाद इनके साथ रहेगा। सभी अटके हुए काम समय पर हो जाएंगे। जॉब और बीजनेस में लाभ होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। लोग आपके फैन बन जाएंगे। सेहत में सुधार रहेगा।

माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कहीं दूर घूमने फिरने का प्लान बन सकता है। प्यार से जुड़े मामलों में सफलता हाथ लगेगी। विवाह के योग भी बन रहे हैं। दोस्त और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में रुतबा बढ़ेगा। धन आगमन के साधन खुल जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button