मनोरंजन

इन टीवी अभिनेत्रियों को शादी के बाद मिला केवल दर्द, पति ने भी खूब किया अत्याचार, देखें Photos

ग्लैमरस दुनिया से जुड़ी अभिनेत्रियां अक्सर चर्चा में रहती है। कभी इनका अफेयर सुर्खियों में रहता है तो कभी इनकी टूटी हुई शादी चर्चा में बन जाती है। वही टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो घरेलू हिंसा का शिकार भी हुई है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने शादी के बाद काफी दर्द झेले हैं और फिर कुछ दिन बाद ही उनकी शादी टूट गई। आइए जानते हैं कौन है यह अभिनेत्रियां ?

श्वेता तिवारी

इस लिस्ट में सबसे पहले टीवी दुनिया की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नाम है। श्वेता तिवारी ने दो शादी रचाई है और वह अपनी दोनों ही शादियों में असफल रही। साल 1998 में श्वेता ने राजा चौधरी से शादी रचाई थी लेकिन साल 2012 में इन दोनों की शादी टूट गई।

shweta tiwari

कहा जाता है कि राजा चौधरी श्वेता तिवारी के साथ मारपीट करते थे जिसके बाद श्वेता उनसे अलग हो गई। इसके बाद साल 2013 में श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली से शादी रचाई लेकिन साल 2019 में इन दोनों का भी रिश्ता टूट गया।

काम्या पंजाबी

टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने साल 2004 में शादी की थी, लेकिन 2 साल के भीतर ही उनका तलाक हो गया था। रिपोर्ट की माने तो शादी के बाद काम्या पंजाबी घरेलू हिंसा का शिकार हुई थी और उन्होंने अपने पति पर फिजिकल एब्यूज का आरोप भी लगाया था जिसके बाद इन दोनों की शादी टूट गई।

दलजीत कौर

टीवी के कई पॉपुलर सीरियल्स में नजर आ चुकी मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर ने साल 2009 में शालीन भसीन के साथ शादी रचाई थी। लेकिन साल 2015 में इन दोनों की शादी टूट गई।

एक रिपोर्ट की माने तो दलजीत कौर ने शलीन भनोट के परिवार पर कई तरह की मांग का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने अभिनेता पर फिजिकल एब्यूज का आरोप भी लगाया था जिसके बाद ये हमेशा एक दूसरे से अलग हो गए।

चाहत खन्ना

मशहूर अभिनेत्री चाहत खन्ना ने साल 2006 में भरत नरसिंघानी गाने के साथ शादी रचाई थी, लेकिन इन दोनों की शादी महज 1 साल के भीतर ही टूट गई।  चाहत का कहना था कि भरत उनके साथ मारपीट करता था और गंदी गालियां देता है।

स्नेहा वाघ

बता दे स्नेहा वाघ भी एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने दो शादी की है। उनकी पहली शादी 6 साल के भीतर टूट गई थी, वही जब उन्होंने दूसरी शादी रचाई तो वह 8 महीने के भीतर ही टूट गई थी। बता दे स्नेहा ने एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर अनुराग सोलंकी से शादी रचाई थी लेकिन 8 महीने के बाद इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।

दीपशिखा नागपाल

टीवी दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी मशहूर अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने साल 2012 में केशव अरोड़ा के साथ शादी रचाई थी। लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। एक इंटरव्यू के दौरान दीपशिखा ने साझा किया था कि उनके पति ने उन्हें धोखा दिया जिसके बाद उन्होंने दूरी बना ली।

shweta tiwari

रुचा गुजराती

टीवी के कई पॉपुलर सीरियल में नजर आ चुकी मशहूर अभिनेत्री रुचा गुजराती ने साल 2010 में मिलत सांगवी के साथ शादी रचाई थी लेकिन उनके पति उनके साथ मारपीट करते थे।

shweta tiwari

कहा जाता है कि एक्ट्रेस को फिजिकल एब्यूज का सामना करना पड़ा था। ऐसे में साल 2013 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद रुचा ने साल 2016 में विशाल जयसवाल के साथ शादी रचाई।

रश्मि देसाई

shweta tiwari

टीवी दुनिया का जाना माना नाम रश्मि देसाई को भला कौन नहीं जानता। बता दे रश्मि ने साल 2012 में नंदिश संधू के साथ शादी रचाई थी लेकिन साल 2016 में इन दोनों की शादी टूट गई। रश्मि देसाई ने नंदीश संधू पर फिजिकल एब्यूज का आरोप लगाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button