बॉलीवुड

शूटिंग के दौरान चोटिल हुईं अनुष्का शर्मा? तस्वीर देख परेशान हुए फैंस, पूछने लगे ऐसे सवाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अनुष्का अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। गौरतलब है कि, अनुष्का शर्मा काफी लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। हालांकि बखूबी वह अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है। अब इसी बीच अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसे देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

anushka sharma

सोशल मीडिया पर वायरल हुई अनुष्का की ये तस्वीर
वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा कुर्ती पहने हुए नजर आ रही है जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही है। उनकी इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि माथे पर हल्का सा निशान नजर आ रहा जिसे देख कर फैंस परेशान हो गए। किसी ने कहा कि, यह सिंदूर का निशान है तो कई लोगों का कहना है कि अनुष्का शर्मा को चोट लगी हुई है।


कोई ये भी अनुमान लगा रहा है कि, अनुष्का कई शूटिंग के दौरान चोटिल तो नहीं हो गई। इसके अलावा भी कई लोगों ने अनुष्का शर्मा से तरह-तरह के सवाल किए। हालांकि अनुष्का शर्मा के माथे पर निशान किसका है यह कोई नहीं जानता।अब ये तो अनुष्का शर्मा ही बता सकती है कि, उनके माथे निशान किसका है। लेकिन उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है।

anushka sharma

बता दें अनुष्का अक्सर अपनी बेटी वामिका के साथ भी खूबसूरत और मस्तीभरी तस्वीरें साझा करती रहती है। हालाँकि अनुष्का ने अपनी तक फैंस को अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। पिछले दिनों वामिका की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी तो वह भड़क उठी थी और उन्होंने पैपराजी को बेटी की तस्वीरें न लेने की सख्त हिदायत दी थी।

anushka sharma

इस फिल्म में से होगा अनुष्का का कमबैक
बात की जाए अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट के बारे में तो इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें ईडन गार्डन में स्पॉट किया गया था जहां पर वह अपनी फिल्म की शूटिंग करते हुए दिखाई दी थी। इस फिल्म में वह देश की पूर्व महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। गौरतलब है कि शादी के बाद से ही अनुष्का शर्मा ब्रेक पर है।

anushka sharma

उन्होंने बेटी को जन्म दिया और एक्टिंग से दूर हो गई। लेकिन अब वह इस फिल्म के जरिए एक बार सुनहरे पर्दे पर दिखाई देंगी। इसके अलावा अनुष्का के पास फिल्म ‘कनाडा’ भी है। ऐसे में उनके फैंस उनकी फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित है। वह आखिरी बार शाहरुख़ खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थी जो फ्लॉप साबित हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button