#ट्रेंडिंग

सानिया मिर्जा के घर आई बुरी खबर, परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्चा इन दिनोंं सुर्खियोंं में है। जी हां, सानिया मिर्जा इन दिनों इसलिए सुर्खियों में है, क्योंकि वो मां बनने वाली है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें बुरी खबर क्या है? दरअसल, बुरी खबर उनके लिए नहीं, बल्कि उनके परिवार के लिए है, जिसकी वजह से वो भी सकते में आ चुकी है, ऐसे में एक बार फिऱ से सानिया के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूटता हुआ नजर आ रहा है। सानिया मिर्जा किसी पहचान की मोहताज नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सानिया के परिवार पर कौन सी मुसीबत आन पड़ी है?

आज हम सानिया की नहीं, बल्कि उनकी बहन की बात करने वाले हैं। सानिया की तरह उनकी बहन भी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं। सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से शादी की है, जिसकी वजह से भी वो खूब चर्चा में थी। सानिया के मां बनने की वजह से जहां एक तरफ उनकी फैमिली में काफी खुशियां देखने को मिली, तो वही उनकी बहन के घर से बुरी खबर सामने आ रही है। जी हां, उनकी बहन को लेकर पूरा परिवार सकते में आ चुका है।

दरअसल, उनकी बहन का घर टूटने वाला है। अनम मिर्ज़ा उनके पति के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है,  वो जल्द ही अपने पति से अलग हो रही हैं, ऐसे में मिर्जा परिवार के लिए बहुत बुरी खबर है। जी हां, अनबन की वजह से अब दोनों तलाक लेने वाले हैं। ऐसे में सानिया अपनी छोटी बहन को लेकर काफी टेंशन में है, क्योंकि अभी दोनों की शादी को हुए ज्यादा समय भी नहीं हुआ है। हालांकि, डॉक्टर ने सानिया को टेंशन लेने से मना किया है।

अनम और राशिद की शादी नवंबर 2016 में हुई थी, दो साल बाद ही दोनों के बीच अनबन देखने को मिला है। इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों किस वजह से अलग हो रहे हैं, लेकिन खबरों की माने तो तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में जल्दी ही दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। अनम मिर्जा की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी, जिसमें कई दिग्गज भी शामिल हुए थे।

अनम पेशे से फैशन स्टाइलिस्ट हैं और अपना खुद का फैशन आउटलेट चालती हैं, ऐसे में वो अभी से अपने पति से अलग रह रही है। हालांकि, कानूनी रूप से अलग होने में थोड़ा टाइम लगेगा। सानिया और अनम के बीच काफी गहरा रिश्ता है। सानिया अपनी बहन को खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। इतना ही नहीं, दोनों के बीच दोस्ती वाला रिश्ता है। खबरों की माने तो अनम अब कुछ दिनों के लिए सानिया के घर जाकर रह सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button