बॉलीवुड

पत्नी से तलाक के बाद अब गर्लफ्रेंड से भी टूटा हनी सिंह का रिश्ता, सालभर में हुए एक-दूजे से अलग!

मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह की निजी जिंदगी इन दिनों काफी उथल-पुथल चल रही है। जहां वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए-नए गाने लेकर धमाका कर रहे हैं तो वहीं उनकी निजी जिंदगी में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, 2 साल पहले ही हनी सिंह अपनी पत्नी शालिनी तलवार के साथ अलग हुए हैं।

honey singh

इसके बाद वह टीना थदानी को डेट कर रहे थे लेकिन अब इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया है। जी हां.. सोशल मीडिया पर दोनों ने एक दूसरे के साथ ली हुई रोमांटिक तस्वीरें डिलीट कर दी है। इसके अलावा दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ टीना और यो यो हनी सिंह के ब्रेकअप की चर्चा तेजी से हो गई।

अप्रैल 2022 में आए थे एक-दूजे के करीब

honey singh

बता दें, हनी सिंह इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के नए गाने ‘छोटू मोटू’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका यह गाना काफी पसंद भी आ रहा है लेकिन इसी बीच हनी सिंह और टीना के ब्रेकअप की खबर सामने आ गई जिसके बाद लगातार फैंस सच्चाई खंगालने की कोशिश कर रहे हैं।

honey singh

बता दे अप्रैल 2022 में यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसी दौरान हनी सिंह और टीना ने कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके अलावा फैंस द्वारा इनके वीडियो भी खूब पसंद किए गए थे, लेकिन अब दोनों एक दूसरे से अलग होने वाले हैं।

honey singh

हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया से इन्होंने अपनी तस्वीरें और वीडियो डिलीट किए हैं उसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है।

रिश्ते पर हनी सिंह ने दिय हिंट

honey singh

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हनी सिंह इन दिनों अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं क्योंकि पिछले कुछ सालों में उन्होंने ब्रेक लिया था जिसके बाद गुमनाम हो गए थे। अब एक बार फिर उन्होंने कमबैक किया है। ऐसे में वह अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस करना चाहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि हनी सिंह ने अपने अपकमिंग एल्बम पर बातचीत करते हुए यह भी कहा था कि, “आने वाले एलबम में उन्हें काफी बदलाव करना पड़ा क्योंकि तब वे प्यार में थे, लेकिन अब वो प्यार ही नहीं रहा।”

honey singh

इससे ये साफ़ हो रहा है कि, हनी सिंह और टीना के बीच वाकई कुछ अनबन है। बता दे इससे पहले हनी सिंह की शादी साल 2011 में शालिनी तलवार से हुई थी, लेकिन साल 2022 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इस दौरान शालिनी ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button