बॉलीवुड

रक्षा बंधन: इन 4 बहनों की शादी के लिए दर-दर भटक रहे अक्षय कुमार, जाने कौन है ये लड़कियां

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक के बाद एक कई फिल्में करते रहते हैं। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) को लेकर चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलज हो चुका है। यह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म की कहानी अक्षय कुमार की 4 बहनों की शादी के ईदगिद घूमती है। अक्षय की प्रेमिका उन पर शादी का दबाव बनाती है, लेकिन वे तब तक शादी नहीं कर सकते जब तक उनकी सभी बहनों की शादी नहीं हो जाती।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ थ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) लीड रोल में है। वहीं अक्षय कुमार की चारों बहनों को देख लोग बड़े उत्सुक हैं। वे सोच रहे हैं कि आखिर ये चारों लड़कियों कौन है? आज हम आपको इन चारों लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनके नाम हैं – दीपिका खन्ना, सादिया खतीब, शाहजमीन कौर और स्मृति श्रीकांत निभा।

सादिया खतीब

सादिया खतीब 25 साल की हैं। उन्होंने 2020 में डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा से डेब्यू किया था। वह रक्षा बंधन फिल्म में अक्षय की बहन का किरदार निभा रही हैं। वे दिखने में बला की सुंदर हैं।

शाहजमीन कौर

शाहजमीन कौर को आप ने पहले किसी फिल्म में नहीं देखा होगा। वह अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से ही बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उन्हें डांस करने और गाना गाने का बड़ा शौक है। वे इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

दीपिका खन्ना

दीपिका खन्ना एक टीवी की अभिनेत्री हैं। उन्हें हम ‘पटियाला बेब्स’ सीरियल में देख चुके हैं। फिल्म में वह अक्षय कुमार की हट्टी कट्टी बहन का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि उन्हें खाने पीने का बड़ा शौक है। दीपिका इस फिल्म से पहली बार बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।

स्मृति श्रीकांत

स्मृति श्रीकांत भी रक्षा बंधन फिल्म में अक्षय की बहन बनी हैं। वह पेशे से एक मॉडल हैं। फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वे अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फिल्मों में वे पहली बार नजर आएंगी।

इस दिन रिलीज होगी रक्षा बंधन

बताते चलें कि अक्षय कुमार को अपनी फिल्म रक्षा बंधन से काफी उम्मीदें हैं। उनकी पहले आई तीन फिल्में बेल बॉटम, बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज फ्लॉप हुई थी। हालांकि ये फिल्म ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को बड़ी पसंद आ रही है। इसमें अक्षय की कॉमेडी और ड्रामा फैंस को देखने को मिलेगा।

यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर की लाल सिंह चड्डा भी रिलीज हो रही है। अब देखना ये है कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा पसंद करते हैं। रक्षा बंधन के बाद अक्षय राम सेतु, बड़े मियां छोटे मियां, राउडी राठौर, ओएमजी 2, मिशन सिंड्रैला, गोरखा, सेल्फी जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।

यहां देखें रक्षा बंधन का ट्रेलर

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button