बॉलीवुड

ननद की शादी में दुल्हन से भी खूबसूरत लगी दिव्यांका त्रिपाठी, देखें कुछ अनदेखी झलकियां

टीवी दुनिया के सबसे पॉपुलर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला का किरदार निभा कर घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी को भला कौन नहीं जानता। दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार से जुड़ी तस्वीरें साझा करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी ननद की शादी की तस्वीरें साझा की जिन्हें देखने के बाद फैंस ने उन पर जमकर प्यार लुटाया। तो आइए देखते हैं दिव्यंका त्रिपाठी की तस्वीरें…

ननद की शादी में दिव्यांका ने लगाए चार चाँद
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिव्यंका त्रिपाठी अपनी ननद की शादी में जमकर एंजॉय करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने जहां अपने पति विवेक दहिया के साथ काफी स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए तो वहीं कई तस्वीरों में वह शादी से जुड़ी रस्में निभाती हुई नजर आ रही है।

देखा जा सकता है कि एक तस्वीर में वह अपने जमाई राजा यानी कि उनकी ननद के पति का स्वागत करती हुई दिखाई दे रही है जबकि कुछ तस्वीरों में वह अपने परिवार के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आई।


इसके अलावा एक तस्वीर में वह नए जमाई राजा और ननद का गठबंधन करती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा उन्होंने अपने पति विवेक दहिया के साथ भी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की जिन्हें देखने के बाद फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।

 

यूजर्स ने एक्ट्रेस को किया था ट्रोल
बता दें, दिव्यंका त्रिपाठी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने भूकंप का एक्सपीरियंस साझा किया। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद दिव्यंका त्रिपाठी काफी एक्साइटेड हो गई थी और उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कह दिया था कि, “मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि चंडीगढ़ में मैं अपने लाइफ का पहला भूकंप अनुभव कर रही हूं। यह मेरे लिए काफी एक्साइटिंग है क्योंकि मैंने लाइफ का पहला भूकंप महसूस किया है। गली मोहल्ला सब नीचे आ गया है। यह बहुत उत्साहित करने वाला है।” इसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के जरिए की थी। इसके बाद वह ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’, ‘अदालत’, ‘जोर का झटका’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 1’, ‘नच बलिए 8’ और ‘द वॉइस 3’ जैसे शो में नजर आ चुकी है। फ़िलहाल दिव्यांका टीवी की दुनिया से दूर है। रिपोर्ट की माने तो दिव्यांका कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स की तलाश कर रही है।

divyanka

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button