बॉलीवुड

पति से कई गुना ज्यादा कमाती है टीवी की ये अभिनेत्रियां, एक एपिसोड की फीस जान रह जाएंगे दंग

कहते हैं महिलाएं हर काम में पुरुषों की बराबरी कर सकती है। कई बार तो वे पुरुषों से भी आगे निकल जाती हैं। आज हम आपको टीवी की उन हसीनाओं से मिलाने जा रहे हैं जो कमाई के मामले में अपने पति को भी मात देती है। उनकी इनकम अपने पति से भी ज्यादा है। ये एक्ट्रेसेस कई महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

भारती सिंह

भारती सिंह की गिनती भारत की नंबर 1 महिला कॉमेडियन में होती है। उन्होंने 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी रचाई थी। हाल ही में दोनों पेरेंट्स भी बने हैं। हर्ष पहले एक राइटर हुए करते थे। लेकिन अब कॉमेडी, एक्टिंग और होस्टिंग भी करते हैं।

भारती अपने पति हर्ष से बहुत ज्यादा पैसे कमाती है। वे एक एपिसोड का 10 से 12 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। हालांकि भारती ये भी मानती है कि उनकी सफलता के पीछे पति हर्ष का हाथ है।

दिव्यंका त्रिपाठी

दिव्यंका त्रिपाठी टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उनका ‘ये है मोहब्बतें’ शो बड़ा पॉपुलर हुआ था। इसमें उन्होंने डॉ इशिता भल्ला का किरदार निभाया था। दिव्यंका ने 2016 में विवेक दहिया से शादी रचाई थी। वैसे तो विवेक भी एक एक्टर हैं, लेकिन कमाई के मामले में दिव्यंका उनसे आगे हैं।

दिव्यंका एक एपिसोड का 80 हजार से 1 लाख रुपए तक लेती हैं। 2018 में फोर्ब्स ने सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय सेलेब्स की लिस्ट निकाली थी। इसमें दिव्यांका 94वें स्थान पर थी।

अनीता हसनंदानी

‘ये है मोहब्बतें’ और नागिन जैसे शोज कर चुकी अनीता हसनंदानी भी अपने पति से ज्यादा कमाई करती हैं। उनके पति का नाम रोहित रेड्डी है। वह एक बिजनेसमैन हैं। दोनों ने 2013 में शादी रचाई थी। अनीता साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। खबरों की माने तो वे एक एपिसोड का 50 हजार रुपये तक लेती हैं।

सौम्या टंडन

भाबी जी घर पर हैं में अनीता भाबी का किरदार निभा घर घर फेमस हुई सौम्या टंडन भी पति से अधिक कमाई करती हैं। उनके पति का नाम सौरभ देवेंद्र सिंह है। वह एक बिजनेसमैन हैं। कपल ने 2016 में शादी रचाई थी। सौम्या एक एपिसोड के 50 से 60 हजार रुपये तक चार्ज लेती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं।

श्वेता तिवारी

shweta tiwari

‘कहानी घर घर की’ से घर-घर फेमस हुई श्वेता तिवारी टीवी की दुनिया का जाना माना नाम है। श्वेता अपने दोनों पतियों से ज्यादा कमाई करती है। दरअसल श्वेता ने 1998 में राजा चौधरी से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें बेटी पलक हुई। हालांकि घरेलू हिंसा के आरोप के बाद एक्ट्रेस ने 2012 में तलाक ले लिया था।

फिर वे 2013 में अभिनव कोहली संग शादी के बंधन में बंधी। इससे उन्हें बेटा रियांश हुआ। लेकिन यहां भी घरेलू हिंसा झेलने के बाद अलग हो गई। वर्तमान में वे अपने दोनों बच्चों पलक व रियांश को अकेले ही पालती हैं। वे एक एपिसोड का 3 लाख तक लेती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button