बॉलीवुड

कार में बैठकर ऐसी हरकत कर रहे थे रणवीर सिंह, कैमरे में कैद हुआ नजारा, हुए ट्रोल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह जहां भी जाते हैं वहां हलचल पैदा कर देते हैं। आखरी बार रणवीर सिंह को फिल्म ‘सर्कस’ में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। अब इसी बीच रणवीर सिंह को यश राज स्टूडियो जाते हुए देखा जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  लेकिन इस दौरान रणवीर सिंह ने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसे देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रणवीर सिंह का वीडियो

ranvir

दरअसल, रणवीर सिंह अपनी कार से यश राज स्टूडियो जाते हुए नजर आए।  इस दौरान वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आ आए जिसमें वो काफी हैंडसम भी दिखाई दिए। हालांकि रणवीर गाड़ी में ही बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने जैसे ही पैपराजी को देखा तो उन्होंने एक पेन उठाया और कुछ लिखने लगे। ऐसे में यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया।  लोगों ने कहा कि रणवीर सिंह मीडिया को देखते ही इस तरह एक्टिंग करने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “हाहाहा… गंभीर अभिनय करने की कोशिश कर रहे हो हो सकता है दर्शकों ने गंभीरता से लें..।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla

इसके अलावा एक शख्स ने कहा कि, “काम कुछ है नहीं. काम करने की एक्टिंग कर रहा है..।” इसके अलावा भी रणवीर सिंह इस तरह के कमेंट्स कर बुरी तरह ट्रोल किया गया।

ranvir

बात की जाए रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ के बारे में तो इस फिल्म में वह एक डबल किरदार में नजर आए थे। लेकिन कोई खास छाप नहीं छोड़ सके।  फिल्म में उनके अलावा मुरली शर्मा, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर और सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

ऐसी है रणवीर सिंह की निजी जिंदगी

ranveer singh

बात की जाए रणवीर सिंह की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी रचाई है। दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी जो काफी भव्य तरीके से की गई। इससे पहले इन दोनों ने करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया।

ranveer singh

गौरतलब है कि इससे पहले दीपिका का अफेयर मशहूर ऐक्टर रणबीर कपूर से रहा था। हालांकि 6 साल डेट करने के बाद यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। जिसके बाद उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह ने दस्तक दी और फिर यह शादी के बंधन में बंध गए।

बता दे रणबीर सिंह अब तक ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘सर्कस’, ‘पद्मावत’, ‘सिंबा’, ‘गोलियों की रासलीला’, ‘सूर्यवंशी’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘जयेश भाई जोरदार’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button