दिलचस्प

रैंप वॉक पर गिरने लगे मॉडल्स के कपड़े, तितर-बितर हुई ड्रेस, दिखा ख़ास नजारा – Video

दुनियाभर में समय-समय पर फैशन शो होते रहते हैं। इसमें कुछ मॉडल्स कपड़ों का लेटेस्ट कलेक्शन पहनकर रैम्प वॉक करते हैं। इस दौरान इंडस्ट्री के टॉप के लोग इनके फैशन को जज करते हैं। रैंप वॉक के दौरान हर मॉडल की यही कोशिश रहती है कि सबकुछ परफेक्ट हो। उसकी ड्रेस सबको पसंद आए। उसमें कोई भी कमी न रहे। लेकिन कई बार कुछ गड़बड़ी के चलते रैंप पर अजीब चीजें भी होती है। जैसे किसी के कपड़े का गिरना तो किसी मॉडल का फिसलना।

रैंप वॉक करते हुए टूटने लगे मॉडल के कपड़े

आज हम आपको एक ऐसा अनोखा फैशन शो दिखाने जा रहे हैं जिसमें आए लगभग सभी मॉडल के साथ गड़बड़ी हुई। इस शो में जीतने भी मॉडल रैंप पर चले सभी के या तो कपड़े फटकर नीचे गिरे या उनकी कोई फैशन एक्सेसरीज टूटकर गिर गई। इतना ही नहीं अंत में फैशन शो की एक दीवार भी नीचे आ गिरी। इस तरह का अनोखा फैशन शो देखकर लोग हैरान रह गए। लेकिन सब इन्हें इसके पीछे की सच्चाई पता चली तो और भी हैरानी हुई।

दरअसल मॉडल्स की टूटती ड्रेस का नजारा मिलान फैशन वीक (Milan Fashion Week) के Avavav AW23 collection के फैशन शो के दौरान हुआ। इसकी क्रिएटिव डायरेक्टर Beate Karlsson थी। उन्होंने जानबूझकर एक ऐसा फैशन शो प्लान किया जो बिल्कुल भी परफेक्ट न हो। उन्होंने सभी मॉडल्स की ड्रेस ऐसी डिजाइन की जो रैंप वॉक के दौरान टूटकर गिर जाए। ऐसा कर वह ये जाताना चाहती थी कि कैसे कई बार लोग अपनी लग्जरी लाइफ को फेक करते हैं। उसका शो ऑफ करते हैं। वह इस ट्रेंड को तोड़कर कुछ अलग करना चाहती थी।

पहले नहीं देखा होगा ऐसा अनोखा फैशन शो

स्वीडिश डिजाइनर बीट कार्लसन (Swedish designer Beate Karlsson) ने इस फैशन शो की प्लानिंग बड़ी ही क्रिएटिव ढंग से की। उन्होंने ये पक्का किया कि रैंप वॉक के दौरान सभी मॉडल्स के हील्स और कपड़े टूटते नजर आए। अंत में उन्होंने एक दीवार को भी गिराकर इस फैशन शो में चार चांद लगा दिए। इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। उन्होंने अपनी इस अनोखी पहल से लोगों का फैशन के प्रति नजरिया बदलने की कोशिश की। उनका यह नया और कमाल का शो हर किसी को पसंद आया।

यहां देखें सबसे अनोखा फैशन शो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AVAVAV (@avavav)


मिलान फैशन वीक के यह गिरते और लड़खड़ाते मॉडल्स लोगों को बड़े पसंद आए। उन्होंने कमेंट सेक्शन में डिजाइनर की जमकर तारीफ की। एक ने कहा कि ये फैशन नहीं आर्ट है। वहीं दूसरे ने कहा आपने इसे बहुत ही क्रिएटिव ढंग से प्रेजेंट किया। फिर एक कमेंट आया कि मैंने अपने जीवन में पहले ऐसा कभी नहीं देखा। आप कमाल की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button