क्रिकेट

पत्नी संग ऐसे रहते हैं धोनी, कभी पहनाते है सैंडल, कभी भर लेते हैं बांहों में, 10 अनदेखी फोटोज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शानदार खेल और शानदार व्यक्तित्व से देश दुनिया के फैंस के दिलों को जीता. क्रिकेट जगत के वे सबसे चर्चित, सम्मानित और लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक है.

तीन ICC ट्रॉफी (साल 2007 का टी-20 विश्वकप, साल 2011 का वनडे विश्वकप और साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी ) जीतने वाले धोनी इकलौते कप्तान है. यह कारनामा दुनिया का और कोई कप्तान नहीं कर सका. धोनी ने और भी अनेकों रिकॉर्ड्स अपने नाम किए है.

खेल के मैदान पर हमेशा चर्चा में रहने वाले धोनी अपनी असल जिंदगी से भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया करते हैं. साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी ने विदाई ले ली थी. अब वे अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताते हैं आइए आज आपको धोनी की कुछ ख़ास तस्वीरें दिखाते है जिनमें वे अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ नजर आ रहे हैं.

साल 2010 में हुई महेंद्र-साक्षी की शादी

सबसे पहले आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में ब्याह रचा लिया था. उन्होंने साक्षी धोनी से शादी की थी. दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है.

धोनी और साक्षी साल 2010 में 4 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में संपन्न हुई थी.

धोनी और साक्षी की शादी में दोनों के करीबी और परिवार के लोगों ने शिरकत की थी.

बताया जाता है कि धोनी और साक्षी बचपन से ही एक दूसरे को जानते है. दोनों के ही पिता कभी एक साथ रांची के मेकॉन में काम किया करते थे.

रांची में रहने के दौरान धोनी और साक्षी एक साथ एक ही स्कूल गए थे. हालांकि बाद में साक्षी और धोनी को अलग होना पड़ा था. साक्षी का परिवार बाद में देहरादून चले गया था.

करीब 10 साल के बाद महेंद्र और साक्षी की मुलाकात कोलकाता में एक होटल में हुई थी. भारतीय क्रिकेट टीम यहां थी हुई थी. जबकि साक्षी यहां इंटर्नशिप के लिए आई थी. धोनी के मैनेजर ने साक्षी को धोनी से मिलवाया था.

साल 2007 में कोलकाता में होटल में मुलाकात के बाद साक्षी और धोनी ने एक दूजे को साल 2008 से डेट करना शुरू कर दिया था.

साल 2008 में साक्षी मुंबई में धोनी की जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल हुई थी. समय के साथ दोनों का रिश्ता गहरा होते गया और फिर इस कपल ने शादी करने का फैसला ले लिया.

2015 में माता-पिता बने थे धोनी-साक्षी

साक्षी और धोनी के आंगन में शादी के करीब पांच साल बाद किलकारी गूंजी थी. साल 2015 में साक्षी ने बेटी को जन्म दिया था. कपल की बेटी का नाम जीवा धोनी है. दोनों की बेटी जीवा काफी चर्चित है.

IPL 2023 में नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी

kl rahul and ms dhoni

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. हालांकि वे इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. IPL 2023 में भी वे चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए नजर आने वाले हैं. बता दें कि IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button