बॉलीवुड

बेइंतहा इश्क करते थे प्रभास-अनुष्का? फिर बीच में आ गया ‘वो’, दर्दनाक रहा कहानी का अंत

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के जरिए दुनियाभर में मशहूर हुए अभिनेता प्रभास आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। प्रभास ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आदि पुरुष’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सेनन मुख्य किरदार में होगी। जब से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तभी से प्रभास और कृति सेनन के अफेयर के बारे में बात हो रही है। हालांकि कृति और प्रभास दोनों ही इससे इनकार कर चुके हैं।

इससे पहले प्रभास का नाम बाहुबली फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ जुड़ चुका है। हालांकि दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। तो आइए जानते हैं प्रभास और अनुष्का शेट्टी की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में….

यहां से शुरू हुई थी प्रभास-अनुष्का की प्रेम कहानी
बता दें, सबसे पहले प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘बिल्ला’ में एक साथ काम किया था। इसी फिल्म के सेट पर इन दोनों की पहली मुलाकात हुई और फिर यह जोड़ी एक दूसरे के नजदीक आ गई। इसके बाद प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने ‘बाहुबली द कंक्लूजन’, ‘बाहुबली बिगिनिंग’ और ‘मिर्ची’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

prabhas

prabhas

वही बाहुबली आने के बाद तो इनकी जोड़ी और भी सुपरहिट हो गई और लोग इन्हें एक-दूसरे के साथ देखने पसंद करने लगे। इतना ही नहीं बल्कि यह दोनों भी निजी जिंदगी में एक दूसरे को डेट करने लगे थे। लेकिन कभी भी इन दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बातचीत नहीं की। हालांकि कई बार इन दोनों को एक साथ देखा गया और फैंस को भी ये जोड़ी खूब पसंद आई, लेकिन अचानक यह दोनों एक दूसरे से दूर हो गए।

क्यों हुआ कपल का ब्रेकअप?
दरअसल, कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रभास के साथ अनुष्का का एक बड़े एक्टर के साथ अफेयर था जिसके कारण प्रभास खुद ही अनुष्का से अलग हो गए। रिपोर्ट की मानें तो जब प्रभास को यह बात मालूम हुई तो वह उसे सहन नहीं कर पाए और उन्होंने अनुष्का शेट्टी से दूरी बना ली।

prabhas

इतना ही नहीं बल्कि यह भी कहा जाता है कि प्रभास की मां भी अनुष्का के लिए राजी नहीं थी। ऐसे में इन दोनों ने अलग होना ही सही समझा, हालांकि हमेशा प्रभास और अनुष्का ने हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया है। उन्होंने कभी भी अपने अफेयर पर बात नहीं की। आज भी ये दोनों एक दूसरे के साथ नजर आते हैं।

prabhas

बात करें प्रभास के वर्कफ़्रंट के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे। फिल्म में कृति सेनन मुख्य किरदार में होंगी। इसके अलावा प्रभास के पास फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ है जिसमें वह जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। फिल्म में दिशा पाटनी और अमिताभ बच्चन जैसे सितारें भी दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button