राशिफल

आज अपरा एकादशी पर ग्रह-नक्षत्र बना रहे शुभ योग, जानिए किन राशि वालों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार परिवर्तन होता रहता है, जिसकी वजह से कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, यह सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है।

आपको बता दें कि आज अपरा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार अपरा एकादशी पर शोभन योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ-अशुभ प्रभाव रहेगा।

आइए जानते हैं अपरा एकादशी पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

कन्या राशि वाले लोगों को शुभ योग का अच्छा फल मिलेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। शादीशुदा जिंदगी शानदार रहने वाली है। रिश्तो में मजबूती आएगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नतीजे हासिल हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। गुरुजनों का आशीर्वाद बना रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करके आपको सुकून मिलेगा। आमदनी में इजाफा हो सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा, प्रेम प्रसंग की संभावना है।

मकर राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। संतान उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। मानसिक चिंता दूर हो जाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह वापस मिलेगा। सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि वाले बिजनेस के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करेंगे। मुनाफा बढ़ेगा। भविष्य को सुरक्षित बनाने में आप सफल हो सकते हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। मित्रों की सहायता से किसी जरूरी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोग कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। पुरानी बातों को लेकर मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घरेलू खर्चों पर लगाम रखें। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

वृषभ राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है। गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी के प्रयोग से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान होगी। अचानक उन्नति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। नए-नए कामों की तरफ आपकी रूचि बढ़ सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। परिवार के सभी लोग सुख-दुख में आपका पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा परंतु व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से बचना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। शादीशुदा जिंदगी में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में विस्तार होगा।

तुला राशि वाले लोग दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पुराने रुके हुए कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जिन पर आप ध्यान दें। बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर बातचीत होने की संभावना है। अचानक आपके व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे आसपास के लोग थोड़े चिंतित नजर आएंगे। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

धनु राशि वाले लोग मानसिक रूप से मजबूत बने रहने की कोशिश करें। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की आशंका है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। कार्यस्थल में जरूरी कामों को पहले पूरा करें।

मीन राशि वाले लोग थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि आपका कोई जरूरी काम विलंब हो सकता है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे, इसलिए आप उनकी सेहत पर ध्यान दीजिए। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा धन हानि की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button