बॉलीवुड

‘रघुपति राघव राजाराम’ पर नीता अंबानी ने किया खूबसूरत डांस, शालीनता देख मंत्रमुग्ध हुए लोग-Video

भारत की सबसे अमीर फैमिली यानि अंबानी परिवार अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाया रहता है। मुकेश अंबानी तो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन नीता अंबानी अक्सर सुर्खियां बटोर लेती हैं। इन दिनों वह अपनी एक शानदार डांस परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में है। उन्होंने ‘रघुपति राघव राजाराम’ गाने पर सुंदर प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। अब इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है।

नीता अंबानी ने किया मनमोहक डांस

दरअसल 31 मार्च को नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट NMACC ( Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) की ग्रैन्ड ओपनिंग की। यह भव्य समारोह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जिओ ग्लोबल सेंटर में आयोजित हुआ। इसमें बॉलीवुड और बीजनेस वर्ल्ड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। NMACC का मुख्य उद्देश्य भारतीय कला (ndian arts) को सुरक्षित और प्रमोट करना है। इस दौरान नीता अंबानी ने स्टेज पर जिस तरह की डांस प्रस्तुति दी उसने सभी का मन मोह लिया।

नीता अंबानी बड़ी ही शालीनता के साथ ‘रघुपति राघव राजाराम’ गाने पर डांस करती नजर आई। उनके इस नृत्य में कई बैकग्राउन्ड डांसर्स ने भी साथ दिया। इस दौरान नीता अंबानी ने साड़ी और हेवी ज्वेलरी पहनकर बड़ा ही सुंदर डांस किया। जब वह स्टेज पर नाच रही थी तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी हुई थी। अब हर कोई सोशल मीडिया पर उनके डांस की तारीफ कर रहा है।

डांस की कला में माहिर है अंबानी बहू

बता दें कि नीता अंबानी जवानी के दिनों से ही डांस करने में माहिर हैं। उन्होंने नृत्य की कई कलाओं में महारत हासिल कर रखी है। यहां तक कि मुकेश अंबानी से उनकी शादी भी इस डांस की वजह से हुई। दरअसल एक बार धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने स्टेज पर नीता अंबानी को डांस करते हुए देख लिया।

धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन को नीता का डांस डांस इतना अच्छा लगा कि उन्होंने नीता को अपनी बहू बनाने का फैसला कर लिया। उन्होंने नीता के पापा का नंबर जुगाड़ा और फोन पर उनकी बेटी को बहू बनाने की बात कही। शुरुआत में तो उन्हें ये कोई मजाक लगा। लेकिन बाद में वे समझ गए कि ये सपना सच होने जैसा है। कुछ मुकेश अंबानी से कुछ मुलाकातों बाद नीता ने हां बोल दिया। और कपल 1985 में शादी के बंधन में बंध गया।

समारोह में लगा सितारों का मेला

बताते चलें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की ओपनिंग में पूरा अंबानी परिवार मौजूद रहा। इस दौरान हमेशा की तरह सितारों का मैला भी लगा। ये सभी फिल्मी सितारें महफिल की जान रहें। इनमें आलिया भट्ट, सोनम कपूर, आमिर खान, रजनीकांत, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, सचिन तेंडुलकर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अनुपम खेर जैसे सेलेब्स शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button