दिलचस्प

बच्ची के बेडरूम में छिपा है एक मेंढक, इंटेलिजेंट हो तो 10 सेकंड में ढूंढकर बताओ

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) एक प्रकार का आँखों का भ्रम होता है। इसमें चीजें हमारी आँखों के सामने होती है, लेकिन हम उसे देख नहीं पाते है। ये चीज अपने आसपास के माहौल में इस तरह घुल मिल जाती है कि इन्हें आसानी से देख पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। हालांकि होशियार और इंटेलिजेंट लोग इसे आसानी से खोज लेते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली पहेलियाँ भी बड़ी वायरल हो रही है। इन पहेलियों को हल करने से हमारे दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। इससे हमारा दिमाग तेज होता है। इसलिए हम भी आज आपके लिए ऐसी ही एक दिलचस्प पहेली लेकर आए हैं। यदि इसे आपने हल कर लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस नंबर 1 हैं।

बेडरूम में छिपा है एक मेंढक, आपको दिखा

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक बेडरूम दिखाई देगा। इस बेडरूम में एक बच्ची बेड पर सो रही है। उसके कमरे में कई सारी चीजें रखी हुई है। इन सबके बीच यहां एक मेंढक भी है जो लड़की को सोते हुए देख रहा है। अब आपको अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाना है और 10 सेकंड के अंदर इस मेंढक को खोजकर बताना है।

आपको बता दें कि इस पहेली में बड़े बड़े शूरमा भी फेल हो गए। इसलिए यदि आप ने इसे खोज लिया तो समझ जाना आप बहुत जीनियस हो। इस तस्वीर में मेंढक ऐसी जगह छिपा है जहां आप सोच भी नहीं सकते। यह ठीक आपनी आँखों के सामने है। लेकिन आप इसे देख नहीं पाएंगे। तो चलिए फटाफट अपनी आँखों और दिमाग को एक्टिव कर लीजिए। घड़ी की सुई तेजी से चल रही है।

यहां छिपा है मेंढक

दोस्तों आपको मेंढक नजर आया क्या? नहीं? कोई बात नहीं। हम आपकी मदद कर देते हैं। पहले हम आपको हिंट देते हैं। मेंढक हरे रंग का है। अब आप इस तस्वीर में हरे रंग की चीज देखिए। उसमें ही मेंढक घुलमिल गया है। आपको आसानी से नजर नहीं आ रहा है। यदि आप अब भी नहीं खोज पाए तो कोई बात नहीं। चलिए हम आपकी मदद कर देते हैं।

आप बेडरूम में लगी तस्वीर को ध्यान से देखिए। यहां आपको एक हरियाली और पहाड़ी वाली तस्वीर दिखाई दे रही है। बस इस हरियाली में ही मेंढक छिपा हुआ है। आपकी सुविधा के लिए हमने इसे हाइलाइट कर दिया है। उम्मीद है कि आपको ये पहेली पसंद आई होगी। आप इसे अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button