बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने बढ़ाई भारत की शान! 95वें ऑस्कर 2023 में प्रेजेंट करेंगी अवॉर्ड

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण वर्तमान में इंडस्ट्री की सबसे हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस है। दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है और लोग उनकी एक झलक देखने के लिए मर मिटते हैं। जब से दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी है तब से वह ऐसे कई काम कर चुकी है जिन पर उनके चाहने वालों को गर्व हुआ है। अब एक बार फिर दीपिका पादुकोण को लेकर कुछ ऐसी खबर आई है जिससे सुनने के बाद फैंस के बीच गजब खुशी देखने को मिली। दरअसल दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 के मंच पर मेजबानी करने वाली है। वह अवार्ड प्रेजेंट करती दिखाई देगी।

एक्ट्रेस ने खुद साझा की खुशखबरी
बता दें, इस साल ऑस्कर 2023 में हमारे देश भारत ने खास जगह बनाई। जहां ‘छेलो शो’ और ‘आरआरआर’ का ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है तो अब वही दीपिका पादुकोण भी ऑस्कर अवार्ड के साथ जुड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण 13 मार्च को होने वाले ऑस्कर्स की रिप्रेजेंटर बनेगी। इस बात की जानकारी खुद दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी।

dipika padukone

दीपिका ने अपनी पोस्ट के माध्यम से बताया कि, वह इस ऑस्कर में “ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनिफर कोनली, सैम्युल एल जैक्सन, मेलिसा मेक्कार्थी, जो सलदाना, जोनाथन मेजर्स, क्वेस्टलव और डोनी येन ऑस्कर में प्रेजेंटर हैं। इनके अलावा रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, एरियाना डीबोस, जेनेल मोनाए, दीपिका पादुकोण और सैम्युल एल जैक्सन भी ऑस्कर प्रेजेंटर होंगे।”

dipika padukone

ट्रोलर्स को मिला मुंहतोड़ जवाब
बता दे, यह पोस्ट उन लोगों के लिए बेहद खास है जिन्होंने ‘पठान’ के लिए दीपिका पादुकोण को बुरी तरह से ट्रोल किया था। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण इससे पहले भी भारत की शान में कई ऐसे काम कर चुकी है जिनसे उनकी तारीफ हुई। जैसे दीपिका पादुकोण ने यह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की तो फैंस के बीच एक गजब खुशी देखने को मिली। रणवीर सिंह से लेकर नेहा धूपिया आलिया भट्ट अनीषा पादुकोण जैसे कई सितारों ने दीपिका को बधाई दी।

deepika padukone

दीपिका पादुकोण का वर्कफ़्रंट
बात करें दीपिका के काम के बारे में तो उन्हें फिल्म ‘पठान’ में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी जो अभी तक सिनेमाघरों में धमाका कर रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ एक्टर शाहरुख खान मुख्य किरदार में दिखाई दिए।

अब दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ बाहुबली फेम प्रभास नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका के पास फिल्म ‘फाइटर’ भी है जिसमें वह सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button