राशिफल

राशिफल 2 फरवरी 2023: आज 3 राशियों पर मेहरबान हुई किस्मत, श्री विष्णु की कृपा से मिलेगी कामयाबी

आज हम आपको गुरुवार 2 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 2 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रहे परेशानियों का समाधान होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा करें, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। लंबे समय से चली आ रही चिंता से आज छुटकारा मिलेगा। आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आराम के साधनों पर अधिक धन खर्च होगा। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा वह कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। अनुभवी लोगों से जान-पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी की सेहत की चिंता लगी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी सभी मानसिक चिंताएं दूर हो जाएंगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में लटके हुए कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। सहकर्मियों से पूरी मदद मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। व्यवसाय में जोखिम उठाना नुकसानदेह हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि ओने की खुशखबरी मिल सकती है। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ दिन हंसी-मजाक में व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल व्यतीत कर सकते हैं। यह समय जीवन में आपको भरपूर आनंद दिलाएगा। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है, आगे चलकर आपको फायदा जरूर मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। इस राशि की महिलाएं घरेलू चीजों की खरीदारी में थोड़ा व्यस्त रहेंगी। आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। विदेश से कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। आज किसी जरूरी काम में आपका अनुमान लगाना सही साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को कानूनी मामले से राहत मिल सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। लेकिन आपको किसी भी प्रकार के लालच से दूर रहना होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल उत्सव जैसा बनेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी उत्तम नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। जरूरी कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भूमि-भवन संबंधित निर्णय तुरंत लीजिए। आपको लगेगा कि बहुत कुछ आपके हित में चल रहा है, पर बहुत सारी छुपी हुई ऐसी बातें हैं, जो आपकी मेहनत को दिशाहीन बना सकती हैं और इस समय वही ठीक नहीं है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज संतान के सहयोग से आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। कारोबार अच्छा चलेगा। नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका अच्छा परिणाम मिलेगा। घर परिवार में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। परिवार का माहौल खुशियों से भरपूर रहेगा। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का सोच रहे थे, उस काम में आज सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है, आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। अचानक किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन पहले से बेहतर रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर पाएंगे। सामाजिक लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है, जिनसे आप काफी कुछ सीख पाएंगे। आज आप अपनों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button