क्रिकेटखेल बुलेटिन

फेरों के पहले क्रिकेट खेलती दिखी दुल्हन, शादी के जोड़े में ही उतरी खेल के मैदान में.. देखें तस्वीरें

इन दिनों शादी का सीजन खूब चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी खबरें, फोटोज और वीडियोज बहुत वायरल हो रहे हैं। लोग भी शादी से जुड़ी इन चीजों को देखना बड़ा पसंद करते हैं। खासकर दुल्हन का अनोखा अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। इस बीच सोशल मीडिया पर हाथ में क्रिकेट का बल्ला पकड़े एक दुल्हन बड़ी वायरल हो रही है।

शादी के पहले क्रिकेट खेलती दिखी दुल्हन

इन वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने शादी का लाल जोड़ा पहना हुआ है। वह सिर से पांव तक गहनों से भी लदी हुई है। यहां दिलचस्प बात ये रहती है कि दुल्हन ने हाथ में क्रिकेट बैट पकड़ा हुआ है। वह मैदान में दुल्हन की ड्रेस पहन क्रिकेट खेलती नजर आ रही है। ऐसे में लोगों के मन में ये विचार चल रहा है कि शादी के पहले दुल्हन क्रिकेट क्यों खेल रही है?

दरअसल दुल्हन ने क्रिकेट थीम के साथ अपना प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाया है। अब आप कहेंगे कि लड़के भी क्रिकेट थीम पर प्री-वेडिंग फोटोशूट नहीं करवाते, तो फिर एक लड़की ने ऐसा क्यों किया? दरअसल ये लड़की एक प्रोफेशनल क्रिकेट प्लेयर है। इनका नाम कायनात इम्तियाज (Kainat Imtiaz) है।

पाकिस्तान की धुरंधर क्रिकेटर हैं कायनात इम्तियाज

कायनात इम्तियाज पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर हैं। वह एक शानदार क्रिकेट खिलाड़ी हैं। कायनात की उम्र 29 साल है। उनका जन्म 21 जून 1992 को कराची में हुआ था। उन्होंने मोहम्मद वकार उद्दीन से निकाह किया है। यह शादी वैसे तो 30 मार्च को ही हो गई थी, लेकिन अपने प्री-वेडिंग की तस्वीरें उन्होंने अब साझा की है।

इन तस्वीरों में कायनात काफी हसीन लग रही हैं। उनका यह अंदाज न सिर्फ पाकिस्तानियों का बल्कि भारतीयों का दिल भी जीत रहा है। कायनात इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वे फैंस के साथ अपने निजी जीवन की कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kainat Waqar (@kainatimtiaz23)

शादी में की बहुत मस्ती

उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर शादी से जुड़े कुछ वीडियोज भी साझा किए हैं। इसमें वे अपने पति और परिवार संग इन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। उनकी शादी को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। उनकी जोड़ी कमाल की लग रही हैं। शादी के पारंपरिक कपड़ों में उनका लुक देखने लायक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kainat Waqar (@kainatimtiaz23)


काम की बात करें तो कायनात इम्तियाज ने अब तक पाकिस्तान के लिए 15 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनका इकॉनमी रेट 6.15 रहा है। इस दौरान उन्होंने 9 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में टोटल 124 रन बनाए हैं। वहीं वे अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुकी हैं। इसमें उनके विकेट 9 जबकि रन 120 रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button