बॉलीवुड

आपको हंसा-हंसा कर करोड़ों रुपए छाप चुके हैं बाबू राव, जाने कितनी संपत्ति के मालिक हैं परेश रावल

परेश रावल (Paresh rawal) बॉलीवुड की दुनिया में जाना माना नाम हैं। वे एक बेहतरीन अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के रोल किए हैं। इनमें दर्शकों को उनका कॉमिक अंदाज सबसे अधिक लुभाता है। परेश ने 1985 में ‘अर्जुन’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वे हेरा-फेरी, गरम मसाला, भूल भुलैया, वेलकम, टेबल नं. 21, गोलमाल, भागम भाग जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आए। हेरा-फेरी में उनका ‘बाबू राव’ का किरदार दर्शकों को आज भी बड़ा पसंद आता है।

फिल्मों में शानदार अभिनय कर परेश रावल ने कई अवार्ड्स भी अपने नाम किए। इनमें आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड, नेशनल फिल्म अवॉर्ड और पद्मश्री इत्यादि शामिल हैं। परेश को आखिरी बार ‘शर्माजी नमकीन’ फिल्म में देखा गया था।

इसके बाद वे हेरा फेरी 3 में बतौर ‘बाबू राव’ तगड़ी वापसी करने वाले हैं। अब हमने परेश जी की फिल्में तो कई देखी। लेकिन कभी सोचा कि वह एक फिल्म का कितना चार्ज करते हैं? उनकी कुल संपत्ति कितनी है? चलिए जानते हैं।

साल के इतने कमाते हैं परेश रावल

परेश रावल एक फिल्म में काम करने के बदले लगभग 5 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। वहीं उनकी सालभर की कमाई 13 करोड़ रुपए के आसपास है। परेश अपने काम को लेकर बड़े सिरियस रहते हैं। सेट पर हमेशा टाइम से आते हैं। अपने किरदार में घुसने के लिए बहुत मेहनत भी करते हैं। उन्हें जिस भी फिल्म में लिया जाता है उसमें कॉमेडी का तड़का अपने आप ही लग जाता है। यही उनकी यूएसपी भी है।

इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

67 साल के परेश रावल मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। यहां उनका एक आलीशान बंगला बना हुआ है। यह एक सी-फेसिंग बंगला है। यानि घर की खिड़की से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखता है। परेश ने अपने जीवन में बहुत मेहनत की और खूब पैसा कमाया। वर्तमान में वे 93 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इनमें से उनकी कुछ संपत्ति दो बेटों अनिरुद्ध और आदित्य के नाम पर भी है।

परेश रावल ने 2014 में अहमदाबाद ईस्ट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे 2019 तक यहां के सांसद रहे थे। उस समय अपने हलफनामा में परेश ने बताया था कि वे और उनकी पत्नी 80 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। परेश रावल की पत्नी का नाम स्वरुप संपत है। वह 1979 में मिस इंडिया रह चुकी हैं। दोनों ने 1987 में शादी रचाई थी।

परेश रावल का जन्म 30 मई 1955 को मुंबई के नागर ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने मार्च 1974 में, बॉम्बे विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक किया है। इसके बाद वे गुजराती थिएटर करने लगे थे। 1984 में उन्होंने ‘होली’ फिल्म में सहायक अभिनेता से करियर की शुरुआत की थी। वे सिर्फ 1980 और 1990 के दशक में ही 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके थे। आज 67 की उम्र में भी वे फिल्मों में बहुत एक्टिव हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button