बॉलीवुड

प्रियंका की बेटी के पैर में दिखा कुछ ऐसा, खुशी से झूम उठे हिन्दुस्तानी, बोले- हमे आप पर गर्व है

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक फेमस है। इन दिनों वे अपनी प्यारी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ अच्छा समय बीता रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने इसी साल मई में बेटी का स्वागत किया था। उन्हें ये बेटी सरोगेसी के माध्यम से हुई थी। पैदा होने के 100 दिन तक वह एनआईसीयू में भी रही थी।

प्रियंका इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे बेटी की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने बेटी का चेहरा ठीक से फैंस को नहीं दिखाया है। कल (19 जून) फडर्स डे था। इस मौके पर प्रियंका ने बेटी और पति की एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर में पापा निक अपनी बेटी मालती को हाथ पकड़ चलना सिखाते दिखाई दिए।

प्रियंका ने शेयर की बेटी और पति की खूबसूरत तस्वीर

दिलचस्प बात ये रही कि इस दौरान बाप और बेटी ने एक जैसे सफेद जूते पहन रखे हैं। मालती के जूते पर MM (मालती मेरी) लिखा है। वहीं निक के जूतों पर MM के पापा लिखा है। इसके अलावा मालती के पैरों में सोने की नजरिया भी दिखाई दे रही है। ये प्रियंका की नन्ही परी को बुरी नजर से बचाने के लिए है।

बाप बेटी की इस जुगलबंदी को देख प्रियंका के चेहरे की खुशी सातवे आसमान पर जा पहुंची है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा जो इस प्रकार है – हैप्पी फर्स्ट फादर्स डे माय लव। आपको हमारी नन्ही गुड़िया के साथ देख बड़ी खुशी मिलती है। घर लौटने के लिए कितना अच्छा दिन है। आई लव यू।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका की यह पोस्ट फैंस को बड़ी पसंद आ रही है। वे कमेंट में बाप बेटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘बेटी हमेशा पिता की उंगली पकड़ ही चलना सीखती है।’ फिर दूसरे ने कहा ‘मालती बहुत भाग्यशाली है जो उसे इतने केयरिंग पापा मिले हैं।’ फिर एक कमेंट आता है ‘आप ने अमेरिका जाकर भी अपने संस्कार नहीं छोड़े। बेटी के पांव में बुरी नजर से बचने के लिए नजरिया बांधी। आप सबके लिए प्रेरणा हैं।’

इन फिल्मों में आएगी नजर

बताते चलें कि प्रियंका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सिटाडेल’ (Citadel) की शूटिंग में व्यस्त है। फादर्स डे पर वे इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर घर पहुंची थी। यह शूटिंग अटलांटा में थी। उन्होंने शूटिंग से लौटने का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इसमें वे पति की गिफ्ट की हुई कार में अपने पालतू कुत्ते डायना के साथ दिखाई दे रही थी।

‘सिटाडेल’ (Citadel) के अलावा प्रियंका जल्द ही – ‘एंडिंग थिंग्स’ (Ending Things) और ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ (It’s All Coming Back To Me) जैसे प्रोजेक्ट्स करती नजर आएंगी। वहइन बॉलीवुड में वे फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ (Jee Le Zara) में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button