बॉलीवुड

इंतजार खत्म: प्रियंका ने दिखाया बेटी का चेहरा, तस्वीरें देख बताओ मां या बाप किस पर गई है मालती?

बॉलीवुड में ना एक अलग ट्रेंड शुरू हो गया है। जब भी किसी सितारे के यहां कोई बेबी पैदा होता है तो वह कुछ दिनों तक उसका चेहरा मीडिया और फैंस से छिपाए रखते हैं। इस बात से कई फैंस नाराज और मायूस हो जाते हैं। बॉलीवुड से हॉलिवुड एक्ट्रेस बनी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी यह ट्रेंड फॉलो कर रही थी। वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) का चेहरा छिपा रही थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने दुनिया को अपनी बेटी के दर्शन करवा ही दिए।

प्रियंका ने दिखाया बेटी का चेहरा

प्रियंका की बेटी (Priyanka Chopra Daughter) की तस्वीरें एक ईवेंट के दौरान सामने आई। एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस संग उनके भाई की ‘वॉक ऑफ फ़ेम’ सेरेमनी में गई थी। इस दौरान प्रियंका ने अपनी नन्हीं बिटिया को गोद में लिया हुआ था। दिलचस्प बात ये रही कि एक्ट्रेस ने इस बार कैमरे से अपनी बेटी का चेहरा नहीं छिपाया। बल्कि उन्होंने बेटी को कुछ ऐसे पकड़ा कि कैमरा साफ-साफ उसका चेहरा देख सके।

प्रियंका अभी तक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी की कुछ झलकियां ही दिखाते नजर आई थी। वह हर बार बेटी के चेहरे पर इमोजी लगाकर उसे छिपा देती थी। लेकिन इस बार बेटी का चहरा क्लियर दिखाई दिया। उनकी बेटी काफी क्यूट और प्यारी है। इवेंट में मालती ने व्हाइट बैंड और ऑफ व्हाइट ड्रेस कैरी की। वह दिखने में फैंस को पापा नक जोनस जैसी लगी।

फैंस को बड़ी क्यूट लगी मालती

मालती का यह पहला पब्लिक इवेंट भी था। वह अब पूरे एक साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म सरोगेसी (किराए की कोख) से हुआ था। प्रियंका की बेटी को देखकर फैंस बड़े खुश है। एक ने कहा “आखिर प्रियंका ने अपनी नन्हीं परी का चेहरा दिखा ही दिया।” दूसरे ने बोला “OMG ये तो बड़ी क्यूट है।” एक और शख्स बोला “इतनी प्यारी बेटी है। अब तक क्यों छिपाए रखा था?” बस ऐसे ही फैंस क्यूट मालती की तारीफ करने लगे।

यहां देखें प्रियंका की बेटी का Video

ज्ञात हो कि प्रियंका ने साल 2018 में हॉलिवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस से शादी की थी। यह शादी भारत में हिंदू और ईसाई रीति रिवाजों से हुई थी। फिर शादी के चार साल बाद यानि 2022 में प्रियंका और निक पेरेंट्स बने थे। तब से ही फैंस मालती का चेहरा देखने को बेताब थे। और आखिर उनकी यह तमन्ना आज पूरी हो गई।

वैसे आपको प्रियंका की बेटी कैसी लगी? आपके हिसाब से यह मां पर गई या बाप पर? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button