बॉलीवुड

बेटी मालती संग सिद्धिविनायक पहुंची प्रियंका चोपड़ा, लेकिन इस कारण हो रही है ट्रोल: : PHOTOS

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया में अपने नाम का सिक्का जमाने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई पहुंची है। वह पहली बार प्रियंका चोपड़ा अपनी नन्ही सी राजकुमारी यानी की बेटी मालती मेरी चोपड़ा के साथ भारत आई हुई है। ऐसे में उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड है।

priyanka chopra

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में मालती मैरी की क्यूटनेस पर हर किसी ने प्यार लुटाया तो कई लोगों ने प्रियंका की हरकतों पर उन्हें ट्रोल भी किया।

बेटी संग भक्ति में डूबी प्रियंका

priyanka chopra

दरअसल, इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी फिल्म के प्रमोशन के बीच वह अपने बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची जिसकी झलक उन्होंने फैंस को भी दिखाई है। देखा जा सकता है कि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा लाल चुनरी उड़े हुए नजर आ रही है।

priyanka chopra

साथ ही उन्होंने अपने माथे पर तिलक लगाया। इसके अलावा मालती मैरी के माथे पर भी तिलक लगा हुआ है। दोनों मां-बेटी ने मैचिंग कपड़े पहने हुए जिसमें दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रही है। वहीं मालती मैरी की क्यूटनेस पर तो लोग अपना दिल हार बैठे और यूजर्स लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

यूजर्स ने किया ट्रोल

priyanka chopra

हालांकि जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने यह तस्वीर साझा की वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई। दरअसल, हुआ यूं कि प्रियंका के साथ-साथ उनकी पूरी टीम भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी। ऐसे में मंदिर प्रांगण में तस्वीर लेना साफ मना है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा को इस दौरान वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया और उन्होंने वहां पर कुछ तस्वीरें भी क्लिक करवाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर कर दी तो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

priyanka chopra

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “सिद्धिविनायक मंदिर में न तो फोटो खींचने की परमिशन है और न ही वीडियो बनाने की, तो फिर प्रियंका को इतनी ढील क्यों दी गई?” खैर ट्रोल करने वाले ट्रोल कर रहे हैं लेकिन प्रियंका का यह अंदाज बाकी लोगों को खूब पसंद आया। कई लोगों का मानना है कि प्रियंका भले ही अमेरिका में रहती है लेकिन उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी को भारतीय सभ्यता से रूबरू करवाया जो उन्हें काफी पसंद आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

priyanka chopra

बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम के बारे में तो इन दिनों वह अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में है। दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को लेकर ऐसे खुलासे किए जिन्हें सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका के बयान पर कुछ सेलेब्स ने उनका समर्थन भी किया।

priyanka chopra

इस दौरान प्रियंका ने यह भी बताया कि एक समय पर इंडस्ट्रीज होने किनारा कर दिया गया था और उनके हाथ से करीब चार से पांच फिल्में छीन ली गई थी। बता दें, हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ के अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है। इस फिल्म में वह कैटरीना और आलिया के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘एक्शन हिट्स ऑफ स्टेट’ नाम की भी एक फिल्म है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button