#ट्रेंडिंग

कौन है वो लड़की जिसके साथ चल रही है राहुल की शादी की बात? जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा

नई दिल्ली – ये बात तो हम सभी जानते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के मोस्ट एलिजबल बैचलर हैं। इसलिए अक्सर उनकी शादी की खबरे सामने आती रहती हैं। गौरतलब है राहुल गांधी की उम्र 47 साल हो चुकी है और इसी वजह से अक्सर मीडिया में उनकी शादी को लेकर खबरे आती रहती हैं। कई बार तो यहां तक दावा किया जाता है कि राहुल गांधी शादी शुदा हैं और उन्होंने विदेश में किसी लड़की से शादी कर रखी है। लेकिन, राजनीतिक जीवन पर कोई असर न हो इसलिए वो ये बात छुपाये रखते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उनकी शादी होने वाली है। कहा जा रहा है कि अदिति सिंह से राहुल गांधी की शादी होने वाली है। तो आइये आपको इस खबर की सच्चाई बता देते हैं।

 

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर इन दिनों खुब वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में राहुल गांधी एक लड़की के से नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि इस तस्वीर में दिखने वाली लड़की से उनकी शादी होने वाली है। 47 वर्षीय राहुल गांधी का नाम जब इस लड़की के साथ जुड़ा तो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं। लोग इसे सच मानने लगे। लेकिन, इस खबर की सच्चाई तो कुछ और ही है।

इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अदिति सिंह ने सामने आकर खुद इसकी सच्चाई बताई है। तस्वीर में दिखने वाली लड़की यानि अदिति सिंह ने सोशल पर चल रहीं तमाम अफवाहों का जवाब देते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा – ‘ये अफवाह मात्र है। अफवाह फैलाने वाले बाज आएं।’ दरअसल, अदिति राहुल गांधी को अपना भाई मानती हैं। इसलिए अदिति सिंह से राहुल गांधी की शादी की खबर अफवाह है।

आपको बता दें कि अदिति सिंह रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की विधायक हैं और वो राहुल गांधी को अपना भाई मानते हैं। अदिति ने राहुल गांधी से शादी की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि यह कर्नाटक चुनाव से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। अदिति ने अपनी बात रखते हुए सोनिया गांधी के साथ अपने परिवार के सदस्यों की कई तस्वीरें भी शेयर की। अदिति ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच काफी पुराने संबंध हैं।

बता दें की अदिति ने राहुल गांधी से अपनी शादी कि अफवाहों पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘मैं बहुत अधिक परेशान हूं। सोशल मीडिया पर मेरी और राहुल गांधी जी की शादी को लेकर लगातार अफवाहें फैलाई जा रही हैं।’ अदिति ने राहुल गांधी को अपना राखी वाला भाई बताया है। गौरतलब है कि 29 साल की अदिति पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अदिति को प्रियंका गांधी की करीबी माना जाता है। वो अमरीका के ड्यूक विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट स्टडी में मास्टर्स की पढ़ाई कर चुकी हैं और राजनीति में अपना करियर बनाने पर फोकस कर रही हैं। अदिति के चुनाव प्रचार में खुद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए थे। वो कांग्रेस के लिए काफी खास हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button