मनोरंजन

सोनम कपूर के पति ने बेडरूम में ये काम करने पर लगा दी है पाबंदी, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मुम्बई – मंगलवार को बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानी अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ हो गई। बता दें कि सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा पेशे से बिजनेसमैन हैं और उनके कई बिजनेस हैं। पूरे दिन मीडिया में सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहे। लेकिन, इन सबसे बीच एक बात सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है कि आनंद आहूजा ने सोनम कपूर पर बेडरुम में एक काम करने पर पाबंदी लगा दी है। ये पाबंदी क्या है? ये जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें कि आनंद आहूजा और सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर शादी 8 मई को पूरे पंजाबी रीति रिवाज से हो गई। सोनम की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन और उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से हुई और इस शादी में बॉलीवुड में मशहूर हस्तियां शामिल हुई। बॉलीवुड के कई सेलेब्स सोनम की शादी में शामिल हुए और जमकर मौज-मस्ती देखने को मिली। इस दौरान सेलेब्स जमकर मौज मस्ती करते नजर आये।

आनंद आहूजा और सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। अनिल कपूर अपनी बेटी की शादी को एन्जॉय करते दिखे। उन्होंने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ जमकर डांस किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद आहूजा एक बिजनेसमैन हैं। आनंद की संपत्ति करीब 3000 करोड़ है और वो देश के बड़े बिजनेसमैन में शामिल हैं। काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा से शादी कर ली।

आपको जानकर हैरानी होगी सोनम कपूर सोशल मीडिया साइट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी वजह से वो अक्सर मोबाइल यूज करती रहती हैं। एक बार ये बात भी सामने आ चुकी है कि वो कभी कभी दिन में 18 घंटे मोबाइल यूज करती हैं। सोनम कपूर की इसी आदत से परेशान होकर उनके पति आनंद आहूजा ने सोनम के ऊपर एक पाबंदी लगा दी है। आनंद आहूजा ने सोनम से साफ कहा है कि वो बेडरुम में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगी।

सोनम के मोबाइल फोन अधिक इस्तेमाल करने की वजह से उनके पति आनंद आहूजा ने फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी है। दरअसल, एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर लगभग हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। सोनम कपूर ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि आनंद ने उन्हें सख्त हिदायत दी है कि जब मैं सोने जाऊं तो अपना फोन बेडरुम से दूर चार्जिंग पर लगा दूं। आपको बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिंव रहती हैं। इसी वजह से उनके पति ने बेडरुम में मोबाइल यूज करने पर पाबंदी लगा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button