बॉलीवुड

अस्पताल में तड़पता रहा भारती सिंह का बेटा लक्ष्य, खूब रोईं कॉमेडियन, छलका दर्द

छोटे पर्दे की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह को भला कौन नहीं जानता। बता दें, भारती सिंह अक्सर चर्चा में रहती है और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और साझा करती रहती है। जब से भारती सिंह मां बनी है तब से वह अपने बेटे लक्ष्य के साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। आए दिन वह अपने बेटे के साथ भी क्यूट की तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है। लेकिन इसी बीच भारती सिंह ने एक्सपीरियंस भी साझा किया और उन्होंने बताया कि कैसे अपने बेटे को दर्द में देखकर वह खुद भी रोने लगी।

bharti singh

बेटे को अस्पताल लेकर गई थीं भारती सिंह
दरअसल, हुआ यूं कि भारती सिंह के बेटे लक्ष्य को इंजेक्शन लगने थे जिसके कारण भारती सिंह भी इमोशनल हो गई और वह अपने बेटे को दर्द में देखकर खुद भी रोने लगी। भारती सिंह नैनी के साथ अपने बेटे गोला को लेकर अस्पताल गई थी।

bharti singh

इस दौरान गोला के दोनों पैरों में इंजेक्शन लगे जिसके बाद गोला दर्द से तड़पता रहा और भारती सिंह इस दर्द को देख कर रोने लगी। इस दौरान भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया उनके साथ नहीं थे।

bharti singh

रिपोर्ट की माने तो हर्ष कहीं बाहर शूटिंग में व्यस्त थे जिसके बाद कॉमेडियन नैनी के साथ अपने बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची थी। लेकिन इस दौरान वह अपने बेटे लक्ष्य को दर्द में नहीं देख सकी। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान भारती लक्ष्य का वीडियो बनाना भी बंद कर दिया था।


भारती सिंह ने कहा कि, “एक मां को बहुत दर्द होता है जब वह अपने बच्चों को दर्द में देखती है। मैं बहुत रोई, गोला भी बहुत रोया। मां के दिल जैसा दुनिया में कोई दिल नहीं..।” भारती सिंह ने बताया कि गोला इंजेक्शन के कुछ देर बाद नार्मल हो गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


साल 2017 में रचाई थी शादी
बता दे भारती सिंह को हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर के चैट शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ में बतौर मेहमान पहुंची थी जहां पर उन्होंने ढेर सारी बातें साझा की। इस दौरान भारती सिंह ने बताया कि, वह दोबारा मां बनना चाहती है लेकिन इस बार उन्हें बेटी चाहिए। भारती सिंह और मशहूर राइटर हर्ष लिंबाचिया की शादी साल 2017 में हुई थी।

bharti singh

इन दोनों ने शादी से पहले करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद साल 2022 में इन्होने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया। बता दे भारती सिंह का मशहूर कॉमेडियन है तो वही हर्ष लिंबाचिया भी पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक में डायलॉग चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘मलंग’ का भी टाइटल ट्रेक लिखा है। इसके अलावा वह अक्षर भारती सिंह के साथ एंकरिंग करते हुए नजर आते हैं।

bharti singh

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button