बॉलीवुड

इंडस्ट्री के बाकी सेलेब्स से अलग हैं राजकुमार राव का घर, बैडरूम से बालकनी तक दिया मॉर्डन लुक

अपने शानदार अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले मशहूर अभिनेता राजकुमार राव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। राजकुमार राव अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं फैंस भी उनकी शानदार एक्टिंग के दीवाने हैं। वर्तमान में राजकुमार राव बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े बड़े अभिनेताओं को भी कमाई के मामले में टक्कर देते हैं।

पिछले दिनों ही उन्होंने जानी मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से एक आलीशान घर खरीदा जिसकी कीमत 44 करोड से भी अधिक बताई जाती है। इस घर में राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ लग्जरी लाइफ जीते हैं। तो आइए देखते हैं राजकुमार राव के घर की इनसाइड तस्वीरें…

rajkumar rao

बता दें, राजकुमार राव का यह घर मुंबई के सबसे मशहूर इलाके जुहू में है जिसकी कीमत उन्होंने 44 करोड़ चुकाई है। राजकुमार राव का यह घर ट्रिपलक्स है जिसमें कई सुविधाएं मौजूद है। इतना ही नहीं बल्कि उनके घर के आस-पास बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े बड़े कलाकारों के घर भी है।

rajkumar rao

इन वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव ने अपने घर को तैयार करने के लिए काफी यूनिक डिजाइन का सहारा लिया है। इसके अलावा घर के फर्श को भी काफी मॉडल तरीके से सजाया गया है।

rajkumar rao

rajkumar rao

rajkumar rao

बता दें, इस आलीशान घर में राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के साथ-साथ उनका एक पालतू कुत्ता ‘नागा’ भी रहता है जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

rajkumar rao

देखा जा सकता है कि, राजकुमार राव ने अपना यह घर ब्लू और व्हाइट कलर से पेंट करवाया है जो उनके घर को एक अट्रैक्टिव लुक दे रहा है।

rajkumar rao

इसके अलावा इनके घर का लिविंग एरिया भी काफी खूबसूरत है जिसमें वुडन फ्लोर से मैच करते हुए सोफा और कालीन पर लकड़ी की एक सेंटर टेबल रखी हुई है। इसके अलावा सोफे की साइड में एक बड़ी सी बुद्ध की प्रतिमा भी रखी हुई है जो उनके घर को और भी सुंदर टच दे रही है।

rajkumar rao

rajkumar rao

बता दें, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों ने साल 2010 में आई फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में काम किया था। इसके बाद साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ में यह जोड़ी नजर आई जहां पर इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद इन दोनों ने शादी रचाने का फैसला किया। राजकुमार राव और पत्रलेखा बीते साल 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे हैं।

 

 

rajkumar rao

बात की जाए राजकुमार राव के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ जाने-माने अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य किरदार में दिखाई दी थी। इसके अलावा मशहूर अभिनेत्री रत्ना पाठक और परेश रावल जैसे सितारे भी नजर आए थे।

rajkumar rao

इसके अलावा हाल ही में राजकुमार राव को फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में देखा गया था जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के ऑपोजिट नजर आए थे। एक्टर की ये फिल्म पिछले दिनों ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button