बॉलीवुड

ऐसा होता है असली स्टार,अपने ड्राइवर का बर्थडे मनाते दिखे रामचरण, ला दी गरीब के चेहरे पर मुस्कान

इंसान कितना भी अमीर बन जाए। उसे कितनी भी शोहरत मिल जाए। लेकिन उसकी असली इज्जत तभी होती है जब वह एक अच्छा इंसान होता है। एक अच्छे इंसान को हर कोई दिल से पसंद करता है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण ऐसे ही एक अच्छे इंसान हैं। इतने बड़े सितारें होने के बावजूद वे जमीन से जुड़े शख्स हैं। इसका ताजा उदाहरण उनके ड्राइवर के जन्मदिन पर देखने को मिला।

रामचरण ने मनाया ड्राइवर का जन्मदिन

दरअसल ‘आरआरआर’ फेम रामचरण ने अपने ड्राइवर नरेश का बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब इस जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। हर कोई राम चरण के इस नेक काम की तारीफ कर रहा है। कहा जाता है कि रामचरण हमेशा अपने फैंस और स्टाफ संग बढ़िया ढंग से पेश आते हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। और हर फैन उन्हें दिल से पसंद करता है।

ड्राइवर नरेश के जन्मदिन पर रामचरण के साथ उनकी पत्नी उपासना और उनका पूरा स्टाफ मौजूद था। इस दौरान सभी ने मिलकर ड्राइवर से केक कट करवाया। इस दौरान राम चरण ड्राइवर के पीछे खड़े होकर स्माइल करते रहे। उनकी इस मुस्कान पर कई फैंस फिदा भी हुए।

रामचरण का बड़ा दिल देख फैंस हुए खुश

इन तस्वीरों में राम चरण सफेद टी-शर्ट और ब्लैक कलर की डेनिम में नजर आए। इसमें वे काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं उनकी पत्नी उपासना ने गुलाबी ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी। वे भी इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी। ड्राइवर के बर्थडे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। फैंस भी इन तस्वीरों को देख दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं।

 

एक यूजर ने लिखा ‘ये होता है असली स्टार। अपने से नीचे वाले लोगों का भी खूब ख्याल रखता है।’ फिर दूसरे ने लिखा ‘राम चरण सर आप बहुत अच्छे हैं। काश सभी अमीर लोग आप जैसे नेकदिल हो। फिर गरीब भी खुश रहेंगे।’ एक और कहता है ‘जीवन में पैसा ही सबकुछ नहीं होता है। आपका व्यवहार भी बहुत मायने रखता है। यही आपको सही इज्जत और मान सम्मान देता है।’ वहीं कुछ फैंस को राम चरण में उनके पिता की छवि दिखी। वे भी ऐसे ही अपने स्टाफ का ध्यान रखते थे।

इस फिल्म में आएंगे नजर

काम की बात करें तो राम चरण जल्द ही RC 15 में नजर आएंगे। उन्होंने इसकी शूटिंग स्टार्ट कर दी है। इस फील को एस शंकर निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण एक आईएएस अधिकारी का रोल प्ले कर रहे हैं। राम चरण को आखिरी बार ‘आरआरआर’ फिल्म में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button