बॉलीवुड

बचपन से ही चॉकलेटी हैं रणबीर कपूर, तो आलिया भी थीं बेहद क्यूट, देखें इनके बचपन की तस्वीरें

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। दोनों ही इस सच को जानने के बाद काफी खुश है तो वही फैंस में भी एक अलग ही खुशी का माहौल है। हर तरफ आलिया और रणबीर को बधाई मिल रही है। जहां फैंस उन्हें प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारों ने उन्हें बधाई दी। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो आइए देखते हैं आलिया और रणबीर के बचपन की तस्वीरें..

वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि बचपन से ही रणबीर कपूर क्यूट है। नीतू कपूर अक्सर अपने बेटे रणबीर कपूर की तारीफ करते नजर आती है।

ranbir

ranbir

नीतू कपूर का मानना है कि हमेशा से रणबीर शांत स्वभाव के थे जबकि उनकी बहन रिद्धिमा हमेशा चुलबुली रही। आप देख सकते हैं कि हर तस्वीर में रणबीर कपूर बेहद ही क्यूट लग रहे हैं।

ranbir

ranbir

वह कभी अपनी मां नीतू कपूर के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं तो कभी वह अपने पिता ऋषि कपूर के साथ चॉकलेट लुक लिए दिखाई दे रहे हैं।

ranbir

वही आलिया भट्ट बचपन से ही गोलू मोलू रही है। आलिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम भी किया था। बता दे आलिया बचपन में बहुत क्यूट हुआ करती थी और इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह अपने पिता महेश भट्ट के साथ नजर आ रही है और जिसमें वह मासूम चेहरा लिए नजर आ रही है।

ranbir

आलिया भट्ट को अक्सर अपनी बड़ी बहन पूजा भट्ट के साथ भी स्पॉट किया जाता था। वह बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। कहा जाता है कि आलिया जब 11 साल की थी तभी अभिनेता रणबीर कपूर को चाहने लगी थी।

ranbir

ranbir

उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इसका खुलासा किया था। आलिया ने बताया था कि, “मैं रणबीर से उस वक्त मिली जब मैं महज 11 साल की थी। मैंने ब्लैक के लिए ऑडीशन दिया था। तब से मुझे उन पर क्रश था। इसके बाद वह सांवरिया में नजर आए और तब तक मैं पहले ही उन्हें देख चुकी थी।”

ranbir

इसके अलावा आलिया ने जिक्र किया था कि, वह फिल्म सांवरिया की रिलीज के दौरान घंटो रणबीर के पोस्टर को देखती रहती थी। जब वह करण जोहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थी तब आलिया ने रणबीर कपूर से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी।

ranbir

बता दें, इसके बाद आलिया और रणबीर ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर इन्होंने 14 अप्रैल साल 2022 को अपने परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई। दोनों की शादी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादी थी जिसमें भट्ट और कपूर खानदान शामिल हुआ था। शादी के 2 महीने बाद ही यानिकि 27 जून को रणबीर और आलिया ने फैंस को गुड न्यूज़ दे दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button