राशिफल

राशिफल 1 मार्च 2023: माह का पहला दिन 6 राशियों को खूब कराएगा फायदा, अच्छी नौकरी मिलने के योग

आज हम आपको बुधवार 1 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 1 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। आप जिस काम में प्रयास करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलने के योग बने हुए हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। धन से जुड़ी हुई चिंता सता रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आप विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। आप काफी लंबे समय से जिस काम को पूरा करने का प्रयास कर रहे थे, आज उस काम में सफलता मिलेगी, बस आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। प्यार के मामले में आप बहुत भाग्यशाली साबित होंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं। आपको अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देना है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको फायदा मिलेगा। सहकर्मियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अगर किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। माता जी से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। आज आपको मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर फायदा होगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यापार करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। पढ़ाई लिखाई में आपका पूरा ध्यान लगेगा। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कुछ जरूरी कामों की योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी काम में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दोपहर के बाद आपको सावधानी बरतकर काम करने की जरूरत है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कुछ मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। करियर में अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं। थोड़ी मेहनत से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी से वाद-विवाद होने की संभावना बनी हुई है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का पूर्ण रुप से लाभ उठाएंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कामकाज में खूब मन लगेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आपको अपनी संतान से पूरी मदद मिलेगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा, नहीं तो आगे चलकर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज मानसिक रूप से आप थोड़े बेचैन नजर आ रहे हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। दूरसंचार माध्यम से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी उर्जा बढ़ी हुई रहेगी। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। पिता के मार्गदर्शन में लिए गए निर्णय सफल साबित होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको अपने कुछ कामों में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। इस राशि की महिलाओं का दिन काफी अच्छा रहेगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button