राशिफल

राशिफल 10 मई 2023: आज 4 राशियों को हर मोड़ पर मिलेगा किस्मत का साथ, भगवान गणेश रहेंगे मेहरबान

आज हम आपको बुधवार 10 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 10 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन काफी शुभ नजर आ रहा है। अगर आप अपने व्यापार को किसी दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं, तो आज इस काम की शुरुआत करने के लिए समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। आज आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने आपको तंदुरुस्त महसूस करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। संतान को लेकर आप काफी चिंतित हो सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। विषम परिस्थितियों में आप धैर्य बनाए रखें। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की मदद से आपके हटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। प्रेम का इजहार आज कर सकते हैं। आपको सफलता जरूर मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कारोबार में लाभ और सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपका कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके दिमाग में पैसा कमाने को लेकर कई योजनाएं आ सकती हैं। व्यापार और नौकरी में अनुकूल स्थितियां नजर आ रही हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। आप कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फल मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। अगर आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आज किसी करीबी से धन लाभ होने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी हो सकती है इसलिए आपको किसी भी बात को समझदारी से समझना और सुलझाने का प्रयास करना होगा, नहीं तो प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। रियल एस्टेट संबंधित निवेश आपको अच्छा खासा मुनाफा देंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी, बहुत ही जल्द आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपका मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका आज अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी के क्षेत्र में किसी अधिकारी की मदद मिलेगी, जिससे आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर लेंगे। आज आपको किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपके बीच की दूरियां खत्म होंगी। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सरकारी विभागों से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जो विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने घर परिवार की जरूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किसी यात्रा की योजना बनकर टल सकती है। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button