राशिफल

राशिफल 2 अप्रैल 2023: आज 9 राशियों के जीवन में आएंगी ढेरों खुशियां, घर की हर परेशानी होगी दूर

आज हम आपको रविवार 2 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 2 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी शानदार नजर आ रहा है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों का सहयोग पाकर आप किसी बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से हल कर पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। घरेलू संपत्ति से लाभ प्राप्ति के योग बने हुए हैं। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के उत्तम भविष्य को लेकर आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। धन के मामले में आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। अगर आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए यदि आप कुछ योजना बनाएंगे, तो उसको बल मिलेगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आपको जोखिम भरे कामों से बचना होगा। आप अपने गुस्से पर का भू रखें, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। बेवजह के कामों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी मुलाकात काफी आकर्षक व्यक्तियों से हो सकती है। आप उनके साथ यादगार समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें, नहीं तो हानि हो सकती है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलना होगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके नफा-नुकसान को जरूर समझ लीजिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। घर की सारी समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। जीवनसाथी की तबीयत ठीक रहेगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। इससे आपके मन को शांति प्राप्त होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। दूर संचार माध्यम से अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच-विचार जरूर कीजिए। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है। दोस्तों की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। कारोबारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए निवेश की प्लानिंग करनी होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों का प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। सांसारिक मोह माया आपको अपनी ओर खींचेगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। अचानक आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप आंखें बंद करके किसी के ऊपर ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आपको अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित करना होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। निजी जीवन में आपके सुख में वृद्धि होगी। करियर-व्यापार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है, आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी जरूरी काम में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा। अगर आपने बैंक से लोन लिया है, तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति दिन पर दिन मजबूत होती जाएगी। आपको अगर कोई चिंता सता रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। आपका काम ठीक चलने लगेगा, जिससे आप खुश रहेंगे। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है। किसी पुराने निवेश से भारी मुनाफा होने के योग हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपके दोस्तों में इजाफा होगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। आपका ध्यान खेलकूद में अधिक रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं तो सोच विचार जरूर कीजिए। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप अपने कुछ कामों की योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। परिवार में वाहन और मकान खरीदने की रूपरेखा बनाई जाएगी। युवा वर्ग आवेग में आकर काम करने से बचें। आपको शांति से विचार करना चाहिए, फिर आपको काम करना होगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button