राशिफल

राशिफल 20 मई 2023: आज शनि देव की कृपा से इन 3 राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, भाग्य देगा साथ

आज हम आपको शनिवार 20 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 20 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग ऑफिस में अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार करने वाले लोगों का दिन काफी खास रहेगा। आपको नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आप अधिक धन कमाने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी पुरानी बीमारी की वजह से परेशान चल रहे थे, तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। रचनात्मक कामों से आपको फायदा मिल सकता है। आपका कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज मानसिक चिंता अधिक रहेगी, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप अपने जीवन में लगभग हर चीज को लेकर सहज और प्रसन्न बने रहेंगे। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, तभी आप उसे हासिल कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने कुछ जरूरी कामों की योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने किसी भी काम को लेकर कोई लापरवाही ना करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कब सफल रहेंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले की तुलना में काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है, जिसे लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही बॉस के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। किसी जरूरी काम में बड़े भाई-बहन से मदद मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिलने की संभावना है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद अच्छा साबित होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा होगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता देंगे। दूसरों से उपहार प्राप्त करने का यह अच्छा समय है। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने करियर के क्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको किसी सरकारी योजना से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपके वेतन वृद्धि या पदोन्नति के समाचार मिल सकते हैं। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। अचानक घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button