राशिफल

राशिफल 22 अप्रैल 2023: आज 3 राशियों पर प्रसन्न हुए न्याय के देवता शनिदेव, मिलेगा मनोवांछित फल

आज हम आपको शनिवार 22 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसे खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। व्यक्तिगत जीवन में खुशी आएगी। यदि परिवार को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिससे लगातार सफलता हासिल करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने के कारण अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। यदि जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। पारिवारिक जरूरतों पर पूरा ध्यान रखेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। कारोबार में बरकत होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको लेनदेन के मामलों में सावधान रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की योजना बनाएंगे, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। आपको अपनी किस्मत के बलबूते कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। किसी भी बात की जल्दीबाजी मत कीजिए। पूजा-पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा। टैक्स और बीमा से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज अपनी प्रतिभा और योग्यता को साबित करने का अवसर मिल सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। पारिवारिक परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनकी मदद से आपका महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आज किसी भी अजनबी की बातों पर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button