राशिफल

राशिफल 24 मार्च 2023: आज 3 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा धनलाभ

आज हम आपको शुक्रवार 24 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 24 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार करने वाले लोगों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है। मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फल मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा होगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना बनी हुई है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिल सकता है। संपत्ति से फायदा होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। आप अपने सभी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बने हुए हैं। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप व्यस्त हो जाएंगे और खर्चे भी बढ़ेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवारवालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आपको काम के साथ-साथ आराम करने की भी जरूरत है। बेवजह का तनाव मत लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरुरत है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपको अपने काम में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। माता-पिता से संबंध अच्छे होंगे तथा माता को लेकर भावनाएं अच्छी उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपने फैसलों पर उचित ध्यान देना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आप सब सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप हर मामले को अपने स्तर पर निपटाने की कोशिश करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को कोई बड़ा पद मिलने की संभावना बनी हुई है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। माता-पिता की सेहत ठीक रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए उनकी पसंद का कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं इससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। थोड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होंगी। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। बिजनेस करने वाले लोग अपनी डील में ज्यादा मेहनत कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आज आपको अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button