राशिफल

राशिफल 28 मार्च 2023: आज 5 राशियों की कुंडली में बन रहा सफलता का योग, बजरंगबली बनाएंगे हर काम

आज हम आपको मंगलवार 28 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 28 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। आप अपनी मेहनत से अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नियमित व्यायाम करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज सफलता के मार्ग खुलते हुए नजर आ रहे हैं। आप अपनी चतुराई से हर काम को समय रहते पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आर्थिक लाभ के अवसर जुटा पाएंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए, नहीं तो हानि हो सकती है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। आपके दोस्तों में इजाफा होगा लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। काम को आगे बढ़ाने के लिए लोन प्राप्ति की इच्छा है तो वह जल्दी पूरी हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। बच्चों से संबंधित समस्याएं तनाव का कारण हो सकती हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे मन का बोझ हल्का होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने दिन का कुछ समय दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिलने के योग हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी कामयाबी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। सरकारी संस्था से आपको लाभ मिलने के योग हैं। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दीजिए। संपत्ति निवेश नवीकरण पर पैसा खर्च कर सकते हैं। थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती हुई नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। धन लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। घर-बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से आपके संबंधों में सुधार आएगा। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपने कामों में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से पूरी मदद मिलेगी। आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी। कामकाज की बात की जाए तो दफ्तर में जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना बनी हुई है लेकिन फिर भी आप अपने हर काम को समय रहते पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। उत्साह और खुशी से काम कर पाएंगे। आज कामकाज में आपका ज्यादा मन लगेगा। मन की सारी चिंता दूर हो जाएगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी या बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। देर तक काम करना पड़ सकता है। नए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button