बॉलीवुड

अपने ऑनस्क्रीन भाई से इश्क कर बैठी कांची सिंह, सिर्फ 17 की उम्र से रहने लगी लिवइन में

टीवी दुनिया के पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘ससुराल सिमर का’ में काम करने वाली मशहूर एक्ट्रेस कांची सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बता दें, कांची सिंह ने बहुत ही छोटी सी उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था और वह अपनी बड़ी पहचान हासिल करने में कामयाब रही। जहां उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में खूब वाहवाही लूटी तो वहीं उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही।

दरअसल, कांची सिंह का नाम उस दौरान काफी सुर्खियों में रहा जब वह अपने ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी। आज कांची सिंह अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें….

बाल कलाकार के रूप में बना चुकी पहचान
बता दें, कांची सिंह का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ। कांची सिंह बतौर बाल कलाकार कई सीरियल में नजर आ चुकी है। उन्होंने सीरियल ‘कुटुंब’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इसी बीच कांची सिंह को अपनी पढ़ाई भी करनी थी जिसके चलते उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली, लेकिन जैसे ही वह 17 साल की हुई। उन्होंने एक बार फिर से इंडस्ट्री में कदम रख रख लिया। लेकिन इस बार उन्होंने लीड एक्ट्रेस के साथ अपनी वापसी की।

kanchi singh

दरअसल, कांची सिंह ने 17 साल की उम्र में मशहूर टीवी सीरियल ससुराल सिमर का में काम किया। इस दौरान उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके कुछ दिनों बाद ही उन्हें पॉपुलर सीरियल ‘और प्यार हो गया’ मिल गया जिसके माध्यम से वह रातोंरात बड़ी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई।

kanchi singh

इस टीवी शो में उन्होंने मशहूर अभिनेता मिश्कात वर्मा के साथ मुख्य किरदार निभाया। इसके बाद कांची सिंह कई टीवी सीरियल में नजर आए लेकिन उन्हें छोटे किरदार मिले। इसी बीच उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम किया लेकिन कुछ दिन बाद ही इसे अलविदा कह दिया।

kanchi singh

ऑनस्क्रीन भाई को डेट करने लगी थी कांची
दरअसल, इस सीरियल में कांची सिंह ने सपोर्टिंग ‘गायू’ का किरदार निभाया था। इस सीरियल में काम करने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी। वहीं उनके ऑनस्क्रीन भाई का किरदार अभिनेता रोहन मेहरा ने निभाया था लेकिन काम करने के साथ-साथ यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

kanchi singh

बता दें, कांची सिंह और रोहन मेहरा अक्सर अपने अफेयर पर बातचीत करते थे और सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक तस्वीरें साझा करते रहते थे। इस दौरान दोनों को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ता था। हालांकि इन्हें इन सब बातों से कोई खास फर्क नहीं पड़ा। लेकिन इसी बीच रोहन और कांची का ब्रेकअप हो गया।

kanchi singh

रोहन से अलग होना कांची सिंह के लिए बड़ी घटना की तरह था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “मेरे मन में किसी के लिए कोई श‍िकायत नहीं है। मेरी जिंदगी में शांती है और मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं।” बता दें कांची सिंह ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’ जैसे टीवी शो में भी काम कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button