राशिफल

राशिफल 29 अप्रैल 2023: आज शनि कृपा से 3 राशि वालों के मनोरथ होंगे पूरे, सुखो में होगी वृद्धि

आज हम आपको शनिवार 29 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 29 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। जरूरी कामों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। ऑफिस में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। आपको अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देना है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में मन-मुताबिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में आपका रूझान बढ़ेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बनेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए, क्योंकि हानि हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है, जो आपके दिल को गहराई से छुएगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। आपका काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आप अपनी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आपकी उर्जा बढ़ी हुई नजर आ रही है, जिसको सही दिशा में लगाना चाहिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिल सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आज आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए नहीं, तो कार्य बिगड़ सकता है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने भविष्य के लिए धन का संचय करने में सफल रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जो लोग साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं को किसी के साथ शेयर मत कीजिए, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपनी वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आप अपने सामने आने वाली बड़ी सी बड़ी समस्या का भी हल बहुत ही सरलता से कर लेंगे। व्यापार में मनचाही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी पुरानी बात को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आज वह भी चिंता दूर हो जाएगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। नई नौकरी से जुड़ी हुई खबर मिल सकती है। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने जीवन के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपने जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आज आपको अपने खान-पान की आदतों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो सेहत पर असर पड़ सकता है। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके कामों की प्रशंसा होगी। किसी खास काम में अनुभवी लोगों से कोई अच्छी राय मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी जोखिम भरे काम से अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह लेना बेहतर रहेगा। आज आपको ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अचानक बच्चों की सफलता की खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज नए लोगों से मुलाकात होगी लेकिन किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। आप अपने कारोबार में किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं, तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने लंबे समय से अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि इसी के दम पर आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। फालतू की बातों पर आप अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग बिना सोचे समझे जल्दीबाजी में आज कोई भी काम ना करें, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो कुछ दिनों के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आपको किसी तरह की बेचैनी भी महसूस हो सकती है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता-पिता से आप अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button