बॉलीवुड

TV की वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने खूब सहे पति के अत्याचार, फिर चंद सालों में टूट गई शादी

एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी अभिनेत्रियों का जीवन आसान नहीं होता। जहां ये सुनहरे पर्दे पर बेबाक और ग्लैमरस अंदाज में नजर आती है तो वहीं इनकी निजी जिंदगी काफी उथल-पुथल रहती है। कई एक्ट्रेस अपने अफेयर के कारण चर्चा में रहती है तो कोई अपने टूटे रिश्ते के कारण सुर्खियों में आ जाती है।

आज हम आपको बताएंगे टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिनके पति संग रिश्ते अच्छे नहीं रहे। इतना ही नहीं बल्कि यह पॉपुलर एक्ट्रेस घरेलू हिंसा का भी शिकार हुई जिसके बाद इन्होंने अपने पति से दूरी बना ली। तो आइए जानते हैं कौन सी है वह एक्ट्रेसेस जिन्होंने अपने पति के अत्याचार सहे…

रश्मि देसाई

rashmi desai

सबसे पहला नाम है टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम रश्मि देसाई का। गौरतलब है कि रश्मि देसाई की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। रश्मि ने अपने को-स्टार नंदीश संधू के साथ शादी रचाई थी लेकिन जल्द ही इन दोनों के रिश्ते टूट गए। इसके बाद साल 2016 में इन दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया।

इसके बाद रश्मि ने अपने निजी जिंदगी के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि नदीश संधू शादी के बाद काफी बदल गए थे। उन्हें घर से बाहर काम करने के लिए रोकते थे। इतना ही नहीं बल्कि उनके साथ काफी गाली गलौज किया करते थे जिसके बाद रश्मि ने अलग होने का फैसला कर लिया।

दीपशिखा नागपाल

deepshikha nagpal

बता दे दीपशिखा नागपाल ने ना केवल टीवी इंडस्ट्री में काम किया बल्कि वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। दीपशिखा नागपाल ने दो शादी रचाई।

उनकी पहली शादी जीत उपेंद्र से हुई लेकिन यह जल्दी ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी मॉडल केशव अरोड़ा के साथ की लेकिन यह भी चंद दिनों में ही बिखर गई। इस दौरान दीपशिखा नागपाल ने अपने पति केशव पर मारपीट की शिकायत दर्ज की थी।

वहबीज दोराबजी

‘मधुबाला’ जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में काम करने वाले अभिनेता विवियन डीसेना की पत्नी वहबीज दोराबजी ने भी एक्टर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और शिकायत भी दर्ज करवाई थी। बता दे इन दोनों ने साल 2013 में शादी रचाई थी लेकिन साल 2016 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान वहबीज ने विवियन पर मारपीट के आरोप लगाए थे।

मंदाना करीमी

mandana karimi

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस की पॉपुलर कंटेस्टेंट मंदना करीमी ने साल 2017 में अपने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता के साथ शादी रचाई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही इन दोनों का रिश्ता टूट गया। मंदाना करीमी के मुताबिक, गौरव ने एक्ट्रेस पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थी, उनके परिवार वालों से उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा था। फिर कुछ दिनों बाद उन्हें घर के बाहर भी निकाल दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने अभिनेता पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button