समाचार

GF बोली- मिलने का मन है आ जाओ.. BF पहुंचा तो छत से फेंका, पुलिस जांच में सामने आई असली कहानी

ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे। इक आग का दरिया है और डूब के जाना है।” इस इश्क के दरिये में आज तक न जाने कितने आशिक डूब चुके हैं। भारत में आज भी लव मैरिज को कई परिवारों में स्वीकार नहीं किया जाता है। ऐसे में जब बच्चों का किसी से लव अफेयर चलता है तो वह भड़क जाते हैं। कई बार इस प्रेम के चक्कर में आशिक की बलि भी चढ़ जाती है। अब उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का यह मामला ही देख लीजिए।

हरदोई के काशीराम कॉलोनी में एक दुखद घटना हो गई। यहां प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को लड़की के परिजनों ने तबीयत से पीटा। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने प्रेमी को छत पर से धक्का दे दिया। नीचे गिरने की वजह से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। अब मृतक का भाई न्याय की गुहार लगाते हुए थाने के चक्कर काट रहा है।

GF से मिलने गए प्रेमी को छत से फेंका

मृतक आनंद के भाई अभिलाष ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कई सालों से एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे। उसका भाई दिल्ली में रहता है। लेकिन अपने भाई की शादी में शामिल होने दो दिन पहले ही हरदोई आया था।

घर आने के बाद उसकी बातचीत पड़ोस में रहने वाली दूसरे संप्रदाय की प्रेमिका से हुई। उसने आनंद को फोन कर रात को मिलने बुलाया। आनंद भी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर चोरी चुपके घुस गया। लेकिन लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया। फिर सभी ने उसे मिलकर पीटा। इस दौरान किसी ने उसे छत से धक्का दे दिया।

मौके पर हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

आनंद को तीसरी मंजिल से फेंका गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। जब परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो वह मौके पर आ गई। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही लड़की के कुछ परिजनों को थाने ले गई और उनसे पूछताछ करने लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह काफी दुखद है कि एक प्रेमी को प्यार करने की सजा मौत के रूप में मिली। जबकि उसे समझाकर वापस भेजा जा सकता था। लेकिन अक्सर परिवार वाले इस तरह के मामलों में जोश में आ जाते हैं। कुछ तो प्रेमी के साथ-साथ अपनी बेटी को भी मौत के घाट उतार देते हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button