समाचार

MRI करते वक़्त जेब से बन्दुक निकालना भूल गया शख्स, फिर जो हुआ वह बेहद डरावना था

हम जब भी MRI कराने स्कैनिंग रूम में जाते हैं तो कुछ जरूरी प्रोटोकॉल हमे बताए जाते हैं। इनका पालन करना जरूरी होता है। लेकिन कुछ लोग इसे लेकर लापरवाही बरतते हैं। एक वकील को ऐसा करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। वह MRI स्कैनिंग रूम में गन ले गया था। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उसकी अपनी ही गन की गोली से मौत हो गई।

MRI रूम में गन ले गया वकील

यह मामला साओ पाउओ का है। मृत व्यति की उम्र 40 वर्ष थी। वह पेशे से वकील था। वह 16 जनवरी को अपनी मां की जांच कराने अस्पताल गया था। यहां वह मां के साथ MRI स्कैनिंग रूम में घुसा। लेकिन इस दौरान वह अपनी पॉकेट में रखी गन निकालना भूल गया। उसने MRI लेने वाली टीम को अपनी जेब में रखी गन के बारे में नहीं बताया। हालांकि टीम ने पहले ही बोल दिया था कि आप अपनी मेटल की सभी चीजें बाहर रख दें।

अब एमआरआई स्कैनर के मैग्नेटिक फील्ड की वजह से उसकी गन को उसके कमर में बंधे बैग ने छींच लिया। इससे अचानक गोली चल गई। यह गोली वकील के पेट में लगी। कुछ दिनों उसका उसी अस्पताल में इलाज चला। लेकिन फिर उसकी फरवरी माह में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शख्स पेशे से वकील था, लेकिन फिर भी गन कल्चर को सपोर्ट करता था। वह गन को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी बनाता था। इसके हजारों फॉलोअर्स थे।

गोली चलने से हुई मौत

यहां के एक स्थानीय अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वकील नोवेस का निधन हो गया है। इस दुख भरे लम्हों में हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ है। इस घटना पर अस्पताल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों से बचने के लिए हम सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। हमने मरीज और उसके साथ जाने वाले शख्स को एग्जामिनेशन रूम में प्रवेश कराने से पहले सभी निर्देश ठीक से दिए थे।

अस्पताल ने ये भी कहा कि हमने उन दोनों को साफ-साफ चेतावनी दी थी कि MRI रूम में कोई मेटल की सामग्री नहीं ले जाए। वहीं वकील और उनकी मां ने प्रोटोकॉल को लेकर एक फॉर्म पर साइन भी किया था। हालांकि इसके बावजूद वकील रूम में गन ले गया। अब यह क्लियर नहीं है कि वह यह गन जान बूझकर ले गया या पॉकेट से निकालना भूल गया। इस घटना से आप भी सीख ले और MRI से पहले सभी निर्देशों का अच्छे से पालन करे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button