बॉलीवुड

ये हैं इंडस्ट्री की 7 सबसे चर्चित प्रेम कहानी, एक हसीना के चक्कर में खुद को बर्बाद कर बैठे हीरो

बॉलीवुड दुनिया से जुड़े सितारे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। ये कभी अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियां बटोरतें हैं तो कभी इनके टूटे रिश्ते इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे अभिनेताओं के बारे में जो एक साथ एक ही अभिनेत्री को दिल दे बैठे हैं। ऐसे में इनकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए तो वहीं इंडस्ट्री में इनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में…

डीनो मोरिया-जॉन अब्राहम

love triangle

बता दें, एक समय पर डीनो मोरिया बिपाशा बसु को डेट कर रहे थे। लेकिन कुछ दिन बाद ही बिपाशा बसु जॉन अब्राहम के साथ दिखने लगी। कहा जाता है कि जब बिपाशा बसु डीनो मोरिया को डेट कर रही थी तब वह जॉन को भी डेट करने लगी थी और इन दोनों ने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट था। हालांकि बाद में फिर इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद बिपाशा बसु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई।

रणबीर और रणवीर सिंह

 ranveer

बता दे करियर की शुरुआत में रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को डेट किया और दोनों करीब 6 साल तक एक दूसरे के साथ रहे। लेकिन इसी बीच कैटरीना की वजह से रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को छोड़ दिया और फिर इस दौरान दीपिका पादुकोण मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह को डेट करने लगी। अब जहां रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी रचा ली है तो वहीं दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई है।

मिथुन चक्रवर्ती और बोनी कपूर

boney kapoor

बता दे एक समय पर मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी का अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा। इतना ही नहीं बल्कि कहा जाता है कि इन दोनों ने सीक्रेट तरीके से शादी कर ली थी। हालांकि इसके बाद श्रीदेवी प्रोड्यूसर बोनी कपूर को डेट करने लगी और फिर उन्होंने शादी रचा ली।

सलमान-रणबीर कपूर

boney kapoor

करियर की शुरुआत में कैटरीना कैफ और सलमान खान का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। लेकिन फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के दौरान कैटरीना, रणबीर कपूर को डेट करने लगी। कहा जाता है कि कैटरीना के लिए रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को छोड़ दिया था। हालांकि कैटरीना न तो रणबीर कपूर को मिल पाई और ना ही सलमान खान को, उन्होंने अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी रचाई।

शाहिद कपूर-सैफ अली खान

boney kapoor

एक समय पर शाहिद कपूर और करीना कपूर का अफेयर काफी चर्चा में रहा है। दोनों ने करियर की शुरुआत में लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। ऐसे में शाहिद से अलग होने के बाद करीना कपूर सैफ अली खान को डेट करने लगी और दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

अभिषेक और संजय कपूर

boney kapoor

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अभिषेक बच्चन करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे और इन दोनों की सगाई भी हो गई थी। हालांकि बीच में इनकी सगाई टूट गई। ऐसे में करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी रचा ली तो वहीं अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या से शादी कर ली।

सलमान खान और अभिषेक बच्चन

boney kapoor

सलमान खान और ऐश्वर्या का रिश्ता तो जगजाहिर है। एक समय पर इन दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां लूटी है। लेकिन सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या विवेक ओबरॉय को दिल दे बैठी। हालाँकि विवेक ओबेरॉय के साथ भी उनका रिश्ता नहीं चल सका। इसके बाद वह अभिषेक को डेट करने लगी और दोनों ने शादी रचा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button