बॉलीवुड

शादी से पहले इन मर्दों के साथ थे सोनम कपूर के संबंध, पति आनंद आहूजा है एक्ट्रेस का चौथा प्यार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘फैशन क्वीन’ कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही है। सोनम कपूर ने फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें उनके साथ जाने माने अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे।हालाँकि सोनम कपूर की पहली फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने ‘आयशा’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘दिल्ली-6’ ‘रांझणा’, ‘खूबसूरत’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

sonam kapoor

बता दें, कुछ दिनों से सोनम कपूर फिल्म इंडस्ट्री से दूर है और वह जल्द ही मां बनने वाली है। सोनम कपूर ने मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई है। रिपोर्ट की मानें तो इससे पहले इन दोनों ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

इसके बाद ही शादी रचाने का फैसला किया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनम कपूर आनंद आहूजा से पहले भी कईयों को डेट कर चुकी है। आइए जानते हैं सोनम की लव लाइफ के बारे में..

रणबीर कपूर

रिपोर्ट की मानें तो सोनम कपूर का पहला प्यार रणबीर कपूर थे। दरअसल इन दोनों ने एक साथ ही फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी तो ऐसी फिल्म में काम करने के दौरान सोनम कपूर अभिनेता रणबीर कपूर को चाहने लगी थी।

sonam kapoor

इतना ही नहीं बल्कि जब वह मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करन’ में शामिल हुई तो उन्होंने इस बात को कुबूल भी किया था। लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे, ऐसे में उन्होंने सोनम कपूर में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

पुनीत मल्होत्रा

कहा जाता है कि रणबीर कपूर से अलग होने के बाद सोनम कपूर का दिल मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भतीजे और डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा पर आया था।

sonam kapoor

दरअसल पुनीत मल्होत्रा ने सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरी’ को डायरेक्ट किया था। ऐसे में इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। कहा जाता है कि इस फिल्म में काम करने के बाद सोनम कपूर और पुनीत मल्होत्रा ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि फिर किसी कारणवश यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

साहिर बेरी

sonam kapoor

जब सोनम कपूर पुनीत मल्होत्रा से अलग हो गई तो उनका नाम मशहूर बिजनेसमैन साहिर बेरी के साथ जुड़ा। कहा जाता है कि इन दोनों ने भी काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि सोनम ने साहिर बेरी के साथ अपने अफेयर को लेकर कभी बातचीत नहीं की। जब भी उनसे इस तरह का सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में बात करने से इंकार कर दिया था।

आनंद आहूजा

sonam kapoor

इसके बाद सोनम कपूर मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट करने लगी। आनंद आहूजा और सोनम कपूर ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया था, इसके बाद शादी रचाई।

बता दें, सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थी। सोनम अक्सर अपने पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। फिलहाल सोनम कपूर सुनहरे पर्दे से दूर अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही है और वह जल्द ही मां बनने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button