अध्यात्म

उंगली पर सफेद-काले धब्बों का क्या है मतलब? ये शुभ होते हैं या शुभ? जाने इनका हमारे जीवन पर असर

समुद्र शास्त्र (Samudra Shastra) हमारे शरीर के अंगों की बनावट के आधार पर भविष्य बताता है। यह इन अंगों के आकार को देखकर हमारे व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बता देता है। आज हम नाखूनों से जुड़े समुद्र शास्त्र (Samudra Shastra on Nails) पर चर्चा करेंगे। आपने नोटिस किया होगा कि कई लोगों के नाखूनों पर काले सफेद धब्बे दिखाई देते हैं। यह धब्बे शुभ होते हैं या अशुभ इसका खुलासा आज करते हैं।

कनिष्ठा अगुली का नाखून

कनिष्ठा मतलब हाथ की छोटी उंगली का नाखून। इस पर यदि सफेद रंग का निशान हो तो यह बड़ा शुभ होता है। इसका अर्थ है कि करियर को लेकर आपकी किस्मत बड़ी भाग्यशाली रहने वाली है। आप नौकरी और बिजनेस में तरक्की हासिल करेंगे। आपके सभी सपने पूरे होंगे। छात्रों को पढ़ाई लिखाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि इसी उंगली पर यदि काले रंग के धब्बे हो तो यह अशुभ होते हैं। इसका अर्थ है कि आप किसी भी करियर के क्षेत्र में कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं करेंगे।

मध्यमा अंगुली का नाखून

मध्यमा उंगली के नाखून पर यदि सफेद रंग का धब्बा हो तो यह बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां होने वाली है। आप किसी लंबी और सुखद यात्रा पर जाने वाले हैं। ऐसे लोगों के जीवन में विदेश यात्रा का योग जरूर आता है। दूसरी तरफ इसी उंगली पर काले रंग का निशान हो तो यह अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है आपके साथ कोई बुरी घटनाएं हो सकती हैं। वाहन चलाते समय और यात्रा करते समय आपको अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

तर्जनी अंगुली का नाखून

तर्जनी उंगली में सफेद रंग का निशाना होना शुभ संकेत देता है। इसका अर्थ है कि आपको व्यापार करने से सबसे अधिक लाभ होगा। वहीं नौकरी करने वालों को ज्यादा प्रमोशन मिलेगा। ऐसे लोगों के जीवन में सुख अधिक रहते हैं और दुख कम रहते हैं। लेकिन इसी उंगली पर काले रंग का धब्बा होने पर यह बुरा संकेत देता है। इसका मतलब है आपके जीवन में कई मुसीबतें एक साथ आ सकती हैं। इस स्थिति में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

अनामिका अंगुली का नाखून

अनामिका उंगली पर काले रंग का धब्बा होना बदनामी का संकेत होता है। इसका मतलब है समाज में आपकी इज्जत कम हो सकती है। यदि आपने अपनी वाणी पर कंट्रोल नहीं रखा तो कई लोग आपके दुश्मन बन सकते हैं। दूसरी तरफ अनामिका पर सफेद रंग का निशान होना शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है आपकी जिंदगी ऐशोआराम के साथ बीतने वाली है। आपको जीवन में धन संपत्ति की कोई कमी नहीं रहेगी।

अंगूठे का नाखून

हाथ के अंगूठे के नाखून पर काले रंग का धब्बा अशुभ होता है। ऐसे लोगों को सबसे ज्यादा गुस्सा आता है। इनके किसी के साथ अच्छे रिश्ते नहीं रहते हैं। कई बार यह अपराध में भी लीन हो जाते हैं। वहीं जिन के अंगूठे पर सफेद रंग का लंबा होता है वह बेहद विनम्र और शांत स्वभाव के होते हैं। यह सब के साथ अच्छे रिश्ते निभाते हैं। भाग्य अक्सर इनका साथ देता है। यह दिल के साफ होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button