बॉलीवुड

इन अभिनेत्रियों ने सुन्दर दिखने के लिए लिया सर्जरी का सहारा, जानें किस ने कौन से अंग को संवारा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में यदि आपको टॉप हीरोइन बनना है तो आप का लुक परफेक्ट होना जरूरी है। वैसे तो सही मायने में लुक से ज्यादा एक्टिंग मैटर रखती है। लेकिन यह शोबीज है जहां ग्लैमर का तड़का जरूर लगता है। कई बार हीरोइनों को सिर्फ फिल्मों में शोपीस की तरह इस्तेमाल करने के लिए लिया जाता है। ऐसे में इन अभिनेत्रियों पर ऑनस्क्रीन अच्छा दिखने के लिए प्रेशर बढ़ जाता है। इस चक्कर में कई अभिनेत्रियां प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेती है। हालांकि कुछ को ऐसा करना महंगा पड़ा और उनका चेहरा भी बिगड़ गया। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड की सबसे हॉट हीरोइनों में होती है। वह काफी हद तक परफेक्ट लगती है। कुछ समय पहले कैटरीना ने अपना एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसे देखकर लोगों ने उन्हें ताने मारे। कहा कि तुम सर्जरी से पहले ही ज्यादा अच्छी लगती थी।

शनाया कपूर

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर बड़ी लोकप्रिय हैं। खबरों की माने तो सुनाया कपूर ने भी बॉलीवुड अभी उसे पहले सर्जरी करवा ली है। उनकी पुरानी और लेटेस्ट तस्वीरों में फोटो नाक के सेब का काफी बड़ा अंतर है।

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर पर भी प्लास्टिक सर्जरी करवाने का आरोप लग चुका है। यदि आप उनकी पुरानी तस्वीरें देखें तो तब वह इतनी आकर्षक नहीं हुआ करती थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू के लिए चेहरे की सर्जरी करवाई है। अब इसमें कितना सच है ये तो वही जाने।

सामंथा रुथ प्रभु

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इस समय इंडस्ट्री में टॉप पर चल रही हैं। उनकी फिल्मों में बहुत डिमांड चल रही है। खबरों की माने तो वह भी खूबसूरत दिखने कि चाह में अपने चेहरे पर छुरी चलवा चुकी है। हालांकि फैंस उनके लुक से ज्यादा अभिनय के फैन हैं।

नीसा देवगन

अजय देवगन की बेटी नीसा सोशल मीडिया पर बड़ी पॉपुलर रहती हैं। हाल ही में उनके लुक में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। उनकी पहले और बाद की तस्वीरों में जमीन आसमान का अंतर है। बताया जा रहा है कि उन्होंने न सिर्फ प्लास्टिक सर्जरी करवाई बल्कि स्किन व्हाइट करने का ट्रीट्मेंट भी लिया।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शरमा ने शाहरुख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से डेब्यू किया था। वह वैसे तो बड़ी सुंदर है। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने होंठों की प्लास्टिक सर्जरी करवा ली थी। इस कारण लोगों ने उन्हें ट्रोल कर बत्तख कहना शुरू कर दिया था।

अदिति रॉय हैदरी

अदिति साउथ और बॉलीवुड दोनों जगह काम कर चुकी हैं। लोग उनकी सुंदरता के कायल हैं। उन्होंने भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कथित रूप से प्लास्टिक सर्जरी करवा रखी है। इस कारण उन्हें कभी-कभी ट्रोल भी होना पड़ता है।

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया बॉलीवुड में काफी फिल्में कर चुकी हैं। उनका करियर अच्छा चल रहा था। लेकिन फिर उन्होंने सर्जरी करवा ली। यह बिगड़ गई। इस कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। और तो और उनका करियर भी डूबता चला गया।

सारा खान

टीवी अभिनेत्री सारा खान भी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा ले चुकी हैं। उन्होंने अपनी लिप फिलिंग करवाई थी। लेकिन ऐसा कर उन्हें पछताना पड़ा। इससे उनके चेहरे की बारह बज गई। उन्होंने हालांकि इस बात को छिपाया नहीं बल्कि इस पर खुलकर बात की।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलिवुड दोनों जगह अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी प्रियंका भी खुद को सर्जरी करवाने से रोक नहीं सकी। उन्होंने अपने होंठ और नाक की सर्जरी करवाई थी। इसे लेकर उन्होंने इंटरव्यू में बात भी की है। उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी किया गया था।

कृति सेनन

कृति सेनन इन दिनों इस बात को लेकर चर्चा में हैं कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है। हालांकि इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है। बस यूजर्स कृति सेनन की पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना कर कयास लगा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button