बॉलीवुड

पंकज त्रिपाठी ने करोड़ों के बंगले में बनाया मिट्टी का चूल्हा, सिर पर गमछा बांध मनाया सालगिरह

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के मंजे हुए कलाकार हैं। वे अपने अभिनय और सादगी से सबका दिल जीत लेते हैं। शायद ही कोई इंसान होगा जो उन्हें पसंद नहीं करता। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। पंकज के बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि करोड़ों कमाने के बाद भी वह अपने संस्कार और गांव की मिट्टी को नहीं भूलते हैं। वह जमीन से जुड़े इंसान हैं। इसका ताजा उदाहरण उनकी शादी की 19वीं सालगिरह पर देखने को मिला।

पंकज त्रिपाठी ने मनाई शादी की 19वीं सालगिरह

पंकज त्रिपाठी की बीवी का नाम मृदुला त्रिपाठी है। दोनों ने साल 2004 में शादी की थी। हालांकि इनकी पहली मुलाकात 1993 में हुई थी। तब पंकज की बहन की शादी थी। मृदुला वहां आई हुई थी। पंकज ने उन्हें छत पर से पहली बार देखा और दिल दे बैठे। फिर उनसे दोस्ती की और प्यार भी हो गया। अंत में दोनों ने शादी रचा ली।

पिछले हफ्ते (16 जनवरी) इनकी शादी को पूरे 19 साल हो गए। इस मौके पर दोनों ने अपने मड आयलैंड स्थित नए बंगले पर पूजा का आयोजन रखा। इस दौरान पंकज त्रिपाठी धोती कुर्ता पहने और सिर पर गमछा बांधे बीवी संग मिट्टी के चूल्हे की पूजा करते नजर आए। वहीं उनकी पत्नी मृदुला भी सिर पर घूंघट लिए साड़ी में बड़ी सुंदर लगी। पंकज त्रिपाठी की सादगी का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अतुल कुमार राय नाम के एक लेखक ने साझा किया है।

लोगों को भाया एक्टर का देसी अंदाज

अतुल ने कैप्शन में लिखा “कल का दिन प्यार का दिन था। बारह बजे सोकर उठा तो पता चला भइया-भाभी आज ही के दिन हमेशा के लिए एक हो गए थे। फिर तो भाभी का आदेश.. जल्दी आइये…। जल्दी से पहुँचा तो हवन जारी था। हवन के बाद बड़े से नए-नवेले बंगले के सामने मिट्टी से जुड़े हमारे अभिनेता नें अपने मिट्टी से बने चूल्हे की पूजा की। फिर दिव्य भोजन हुआ.. और प्रसाद में ढ़ेर सारा प्रेम और प्रेरणा मिली। बस ईश्वर से कामना है, प्यार की माटी से बना सात जन्मों का ये सुहाना सफर यूँ ही पकता बना रहे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Atul Kumar Rai (@author.atul)


फैंस को पंकज त्रिपाठी का यह अंदाज बड़ा पसंद आया। हर कोई कमेंट कर उनकी सादगी के गुणगान गाने लगा। बता दें कि मृदुला अक्सर मीडिया की लाइमलाइट से दूर ही रहती है। वहीं पंकज भी अपनी निजी लाइफ को ज्यादा दुनिया को दिखाते नहीं है। लेकिन फैंस और मीडिया उनकी पर्सनल लाइफ में ताका झांकी कर ही लेते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)


काम की बात करें तो पंकज त्रिपाठी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की बायोग्राफी में भी नजर आने वाले हैं। ‘मैं अटल हूं’ नाम की यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म का पहला लुक सामने आ चुका है। इसमें पंकज हूबहू अटल बिहार बाजपेयी की कॉपी लग रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button